Thursday, March 28

Day: December 3, 2022

सत्यनारायण शर्मा की तबियत बिगड़ी, सीएम बघेल पहुंचे मिलने
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर, स्वास्थ-ज्योतिष

सत्यनारायण शर्मा की तबियत बिगड़ी, सीएम बघेल पहुंचे मिलने

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता और रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा की तबीयत बिगड़ गई है। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर गोपाल दीवान ने दी है।...
*दिव्यांगजन राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 04 दिसम्बर को*
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

*दिव्यांगजन राज्य स्तरीय सम्मान समारोह 04 दिसम्बर को*

  रायपुर, 03 दिसम्बर 2022/ समाज कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सामने जोरा ग्राउंड में 04 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे। आयोजन में समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया सहित कई मंत्रीगण, विधायकगण और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।...
*मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर 5 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य स्वीकृत*
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

*मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर 5 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य स्वीकृत*

  रायपुर, 03 दिसंबर 2022/नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार  डहरिया की अनुशंसा मनरेगा अंतर्गत लगभग रायपुर जिले के आरंग विकास खंड के अंतर्गत 04 करोड़ 70 लाख रूपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। स्वीकृत निर्माण कार्यों में ग्राम कोड़ापार में सामुदायिक जल संचयन तालाब का निर्माण भंडार नाला पटिया आमीन के पास के लिए 9.95 लाख रूपये, बंदबुडावा तालाब की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 9.98 लाख रूपये, बकतरा में मत्स्य तालाब का निर्माण हेतु 5.12 लाख रूपये, ग्राम कुकरा में नारा तालाब की मरम्मत और रखरखाव व देव तालाब में पचारीकरण हेतु 9.74 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम गनौद में लिम्हा तालाब की मरम्मत और रखरखाव के लिए 9.83 लाख रूपये, ग्राम कुकरा में शनि देव तालाब की मरम्मत व पचारीकरण हेतु 9.91 लाख रूपये तथा गुमारा तालाब रीवा रोड़ के लिए 9.94 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम ...
सरपंचों को सम्मान के साथ अधिकारों का उपयोग करने की जानकारी दें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

सरपंचों को सम्मान के साथ अधिकारों का उपयोग करने की जानकारी दें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सम्मेलन ऐसा हो कि जन-प्रतिनिधि आनंदित होकर वापस जाएँ मुख्यमंत्री ने की सरपंच सम्मेलन तैयारियों की समीक्षा भोपाल : शुक्रवार, दिसम्बर 3, 2022, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरपंच सम्मेलन में जन-प्रतिनिधियों को ऐसी जानकारी दी जाए, जिससे वे सम्मान के साथ अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें। कार्यक्रम में आने वाले जनता द्वारा चुने गए जन-प्रतिनिधि आनंदित होकर वापिस जाएँ, साथ ही उत्साह और उमंग के साथ क्षेत्र में कार्य कर सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आगामी 7 दिसम्बर को सरपंच सम्मेलन तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए जन-प्रतिनिधियो...
प्रधानमंत्री ने गीता जयंती पर लोगों को बधाई दी
खास खबर, देश-विदेश

प्रधानमंत्री ने गीता जयंती पर लोगों को बधाई दी

नई दिल्ली (IMNB). प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गीता जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा: "भारतामृत सर्वस्वं विष्णोर्वक्त्राद्विनिः सृतम्। गीता गंगोदकं पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते।। सभी देशवासियों को गीता जयंती की अनंत शुभकामनाएं। श्रीमद्भगवद्गीता सदियों से मानवता का मार्गदर्शन करती आई है। अध्यात्म और जीवन-दर्शन से जुड़ा यह महान ग्रंथ हर युग में पथ प्रदर्शक बना रहेगा।" भारतामृत सर्वस्वं विष्णोर्वक्त्राद्विनिः सृतम्। गीता गंगोदकं पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते।। सभी देशवासियों को गीता जयंती की अनंत शुभकामनाएं। श्रीमद्भगवद्गीता सदियों से मानवता का मार्गदर्शन करती आई है। अध्यात्म और जीवन-दर्शन से जुड़ा यह महान ग्रंथ हर युग में पथ प्रदर्शक बना रहेगा। ...
राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये
खास खबर, देश-विदेश

राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये

दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास का संचार करना उनके सशक्तिकरण के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज (तीन दिसंबर, 2022) नई दिल्ली में वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये। उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में एक अरब से भी अधिक दिव्यांगजन हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि विश्व में हर आठवां व्यक्ति किसी न किसी तरह की दिव्यांगता में है। भारत की दो प्रतिशत से अधिक की आबादी दिव्यांग है। इसलिये, यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम यह सुनिश्चित करें कि दिव्यांगजन सम्मानपूर्वक मुक्त जीवन जी सकें। हमारा यह भी कर्तव्य है कि हम सुनिश्चित करें कि दिव्यांगजनों को अच्छी शिक्षा मिले, वे अपने घरों व समाज में सुरक्षित रहें, अपना...
विकास और पर्यावरण का संतुलन जरूरी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

विकास और पर्यावरण का संतुलन जरूरी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

  भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा जन-प्रतिनिधि, धर्मगुरू और नागरिक प्रार्थना सभा में हुए शामिल भोपाल : शनिवार, दिसम्बर 3, 2022 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास और पर्यावरण का संतुलन आवश्यक है। विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश उचित नहीं। आज सभी जगह नदियों में प्रदूषण बढ़ रहा। यदि हमने चिंतन नहीं किया तो ग्लोबलवार्मिंग की स्थितियाँ बनेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गैस त्रासदी से प्रभावित नागरिकों के प्रति सदैव सहयोगी रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भोपाल गैस त्रासदी की 38वीं बरसी पर बरकतउल्ला भवन सेंट्रल लाइब्रेरी भोपाल में श्रद्धांजलि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर व्यक्ति पृथ्वी पर कुछ दिन के लिए आया है। सभी धर्मों में भी कहा गया ...
मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन

रायपुर, 03 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आज डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राजेन्द्र बाबू भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण राजनेताओं में से एक थे। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश को एक मजबूत संविधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति रहते हुए स्वतंत्र तथा निष्पक्ष कार्य की मिसाल प्रस्तुत की। उनके श्रेष्ठ जीवन मूल्य और अमूल्य विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हॉकी के ज...
केशकाल जनपद पंचायत के दो पंचायत के दो पूर्व सरपंच पचास हजार पचीस हजार जमा कराकर जेल जाने से खुद को बचा पाये जबकि सहदोषी सचिव हाजिर ही नहीं हुये
कोंडागांव, छत्तीसगढ़ प्रदेश

केशकाल जनपद पंचायत के दो पंचायत के दो पूर्व सरपंच पचास हजार पचीस हजार जमा कराकर जेल जाने से खुद को बचा पाये जबकि सहदोषी सचिव हाजिर ही नहीं हुये

केशकाल - केशकाल जनपद पंचायत के दो पंचायत के दो पूर्व सरपंच पचास हजार पचीस हजार जमा कराकर जेल जाने से खुद को बचा पाये जबकि सहदोषी सचिव हाजिर ही नहीं हुये| मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केशकाल के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) केशकाल को आर.आर.सी.जारी कर वसुली करने बाबत दिनांक 06-04-2022 एवं 18-07-2022 को पत्र प्रेषित करके घोटुल गुडी निर्माण की बकाया राशि वसुली कर कार्यालय में जमा कराने का निवेदन किया था | जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा आर.सी.सी.जारी कर ग्रामपंचायत बेडमा के तत्कालीन सरपंच सचिव को 2लाख रूपया और ग्राम पंचायत सवाला के तत्कालीन सरपंच सचिव को 3लाख जमा करने आर.सी.सी.जारी किया गया था । पूर्व सरपंचों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) के नोटिस पर  तत्कालीन सरपंच सचिव ने बकाया राशि जमा नहीं कराया| 2 दिसंबर को तत्कालीन सवाला सरपंच विश्वनाथ मरकाम तथा बेडमा सरपंच...
सोने दाम में उठापटक से पशोपेश में ग्राहक, यहां जानिए 14 से 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट प्राइस
खास खबर, देश-विदेश

सोने दाम में उठापटक से पशोपेश में ग्राहक, यहां जानिए 14 से 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट प्राइस

सोना और चांदी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन पीली धातू के दाम में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शादियों के सीजन में सोने और चांदी खरीदारी का इच्छा रखने वालों के लिए जरूरी खबर है। लग्न के सीजन में पीली धातू के दाम में पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ोतरी जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन सोने के साथ-साथ चांदी के के दामों में बड़ी तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 475 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 1131 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही शुक्रवार को सोना करीब 53700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 64500 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुई। फिलहाल लोगों पास सोना करीब 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 15600 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का मौका है। इस कारोबारी हफ्ते के पांचवे और अंतिम दिन शुक्रवार को सोन...