Saturday, April 20

Day: January 6, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अपनी यात्रा के दौरान देश के सबसे दक्षिणी हिस्से इंदिरा पॉइन्ट का दौरा किया
खास खबर, देश-विदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अपनी यात्रा के दौरान देश के सबसे दक्षिणी हिस्से इंदिरा पॉइन्ट का दौरा किया

नई दिल्ली (IMNB). रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन यानी 6 जनवरी, 2023 को देश के सबसे दक्षिणी हिस्से इंदिरा पॉइन्ट का दौरा किया। उनके साथ अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ (सीआईएनसीएएन) लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह भी थे। श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा तैयारियों की समीक्षा की और सैनिकों को क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इंदिरा पॉइन्ट ग्रेट चैनल के साथ स्थित है, जिसे लोकप्रिय रूप से 'सिक्स डिग्री चैनल' के रूप में जाना जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय यातायात के लिए एक प्रमुख पोत परिवहन मार्ग है। इस क्षेत्र में सशस्त्र बलों की सुदृढ़ उपस्थिति भारत को एक प्रमुख सुरक्षा प्रदाता होने की अपनी जिम्मेदारी का बेहतर निर्वहन करने के लिए तैयार करती है। इस यात्रा के दौरान रास्ते में रक्षा मंत्री ...
नारायणपुर धर्मांतरण विवाद,केशकाल बंद असफल  के शशि धरन ब्यूरो रिपोर्ट
Videos, कोंडागांव, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

नारायणपुर धर्मांतरण विवाद,केशकाल बंद असफल के शशि धरन ब्यूरो रिपोर्ट

https://youtu.be/n-xyxy4HSUo नारायणपुर घटना को लेकर बंद का केशकाल नगर में दुकाने खुली रहने के साथ बंद विफल - एसडीएम, एसडीओपी केशकाल केशकाल - नारायणपुर में गत् दिन धर्मातरण मुद्दे को लेकर आंदोलन में पुलिस द्वारा कार्यवाही के खिलाफ में आयोजित बंद को प्राशासन की सक्रियता व निगरानी के चलते केशकाल नगर में बंद का कोई असर नही मिला हैं साथ ही नगर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठाने पहले जैसा खुले जैसे देखने के साथ वाहनों की आवा जाही पहले जैसा रहा। केशकाल के बंद के संबंध में जानकारी शंकर लाल सिन्हा एसडीएम एंव भूपत सिंह धनेश्री एसडीओपी केशकाल ने हमारे मिडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बंद की जानकारी मिलने पर स्थानीय दोनों प्रमुख अधिकारियों में एसडीएम एसडीओपी द्वारा केशकाल विकासखण्ड अन्तर्गत तथा धनोरा थाना अन्तर्गत गरीब 15 से 20 प्रमख गांवो का दौरा करके संबंधित पंचायतों के सरंपचों एवं ग्राम प्रमुखों से सम...
नारायणपुर घटना को लेकर बंद का केशकाल नगर में दुकाने खुली रहने के साथ बंद विफल – एसडीएम, एसडीओपी केशकाल
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

नारायणपुर घटना को लेकर बंद का केशकाल नगर में दुकाने खुली रहने के साथ बंद विफल – एसडीएम, एसडीओपी केशकाल

  https://youtu.be/n-xyxy4HSUo    केशकाल - नारायणपुर में गत् दिन धर्मातरण मुद्दे को लेकर आंदोलन में पुलिस द्वारा कार्यवाही के खिलाफ में आयोजित बंद को प्राशासन की सक्रियता व निगरानी के चलते केशकाल नगर में बंद का कोई असर नही मिला हैं साथ ही नगर के सभी  व्यवसायिक प्रतिष्ठाने पहले जैसा खुले जैसे देखने के साथ वाहनों की आवा जाही पहले जैसा रहा। केशकाल के बंद के संबंध में जानकारी शंकर लाल सिन्हा एसडीएम एंव  भूपत सिंह धनेश्री एसडीओपी केशकाल ने हमारे मिडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बंद की जानकारी मिलने पर स्थानीय दोनों प्रमुख अधिकारियों में एसडीएम एसडीओपी द्वारा केशकाल विकासखण्ड अन्तर्गत तथा धनोरा थाना अन्तर्गत गरीब 15 से 20 प्रमख गांवो का दौरा करके संबंधित पंचायतों के सरंपचों एवं ग्राम प्रमुखों से सम्पर्क करके बंद के संबंध में जानकारी लिया गया जिसमें प्रमुख रूप से धनोरा, बिन्झे, कानागांव, कोरगां...
खीर सागर नाग को प्रदान किया गया व्हील चेयर 
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, महासमुंद, रायपुर

खीर सागर नाग को प्रदान किया गया व्हील चेयर 

महासमुंद 6 जनवरी 2023/ दिव्यांगजन डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण सह  सत्यापन हेतु समाज कल्याण विभाग की जिला स्तरीय टीम का सत्यापन दौरा जनपद पंचायत सरायपाली के ग्राम पंचायत प्रेतनडीह में किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भवन प्रेतनडीह में सर्वेक्षण एजेंसी के ब्लाॅक कोआर्डिनेटर एवं सर्वेयर की बैठक ग्राम पंचायत सरपंच एवं पंचायत सचिव के उपस्थिति में जिला प्रभारी श्रीमती संगीता सिंह द्वारा ली गई। निरीक्षण के दौरान सर्वे एजेंसी द्वारा तैयार की गई सर्वे सूची का निरीक्षण किया गया। तथा विभाग को प्रस्तुत की गई, सर्वे सूची रिपोर्ट से सत्यापन किया गया तथा जिला प्रभारी द्वारा ग्राम में सर्वे एजेंसी के कर्मचारियों के साथ भ्रमण कर डोर टू डोर सूची का सत्यापन किया गया। भ्रमण के दौरान खीर सागर नाग जो एक (मानसीक रूप से दिव्यांग) सीपी बच्चा से मुलाकात हुई जो की बिस्तर पर ही दैनिक क्रियाकला...
कांकेर जिले के वृद्धजनों को दिया जा रहा है सियान जतन क्लीनिक  योजना का लाभ
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

कांकेर जिले के वृद्धजनों को दिया जा रहा है सियान जतन क्लीनिक  योजना का लाभ

उत्तर बस्तर कांकेर 06 जनवरी 2023 :- छत्तीसगढ़ शासन को अपने बुजुर्गों का बहुत ख्याल है उन्हें अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के उद््देष्य से सियान जतन क्लिनिक योजना की शुरुआत की गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग हर माह के पहले गुरुवार को ’सियान जतन क्लिनिक’ का आयोजन किया जा रहा है। सियान जतन क्लिनिक में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों की निःशुल्क जांच कर इलाज किया जा रहा है। यह पहल बुजुर्गों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इसके माध्यम से आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में वृद्धावस्था में शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से पीड़ित वृद्धजनों को विशेष ओपीडी एवं पंचकर्म सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इन सभी अस्पतालों में मरीजों को संभालने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी उपस्थित रहती है। वृद्धजनों को स्वस्थ रहने के तौर-तरीके बताने का काम आयुष चिकित्सकों के द्वारा किया जा...
क्षय रोग के संबंध में चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायगढ़, रायपुर

क्षय रोग के संबंध में चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

रायगढ़, 6 जनवरी2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार एवं जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ.जयकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले के समस्त चिकित्सा एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं आर.एम.ए.को एनटीईपी टी.ओ.टी.(मास्टर ट्रेनर) प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे ब्लॉक स्तर में जाकर समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को वे प्रशिक्षण दे सके। डॉ. रितू कश्यप, सलाहकार विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में क्षय रोग के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि छ.ग. राज्य को 2023 तक तथा भारत सरकार द्वारा 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उनके द्वारा प्रत्येक मरीज की शीघ्र पहचान कर उनका उपचार करने के नये दिशा-निर्देश के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें टीबी मरीज के परिवार के...
नगर निगम/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 7 से 9 जनवरी एवं 12 जनवरी को निर्वाचन क्षेत्र वाले समस्त देशी व विदेशी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद
छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायगढ़, रायपुर

नगर निगम/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 7 से 9 जनवरी एवं 12 जनवरी को निर्वाचन क्षेत्र वाले समस्त देशी व विदेशी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

रायगढ़, 6 जनवरी2023/ रायगढ़ जिले के नगर निगम में पार्षद के उप निर्वाचन 2022-23 हेतु 7 जनवरी को शाम 5 बजे से 9 जनवरी 2023 मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना के दिन 12 जनवरी 2023 को संपूर्ण दिवस देशी व विदेशी मदिरा दुकान चक्रधर नगर, किनारा होटल-बार को पूर्णत: बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त शुष्क अवधि में समस्त देशी तथा विदेशी मदिरा (सीएस 2 घघ, एफएल 1 घघ एवं किनारा एफ.एल.-3 होटल बार)दुकानों को सील कर बंद करने हेतु अपर कलेक्टर रायगढ़ द्वारा आदेश जारी किया है। इसी तरह जिले के त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु 7 जनवरी से 9 जनवरी 2023 तक मतदान एवं मतगणना समाप्ति तक कम्पोजिट मदिरा दुकान पुसौर, विदेशी मदिरा दुकान पुसौर को पूर्णत:बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त शुष्क अवधि में उक्त समस्त देशी तथा विदेशी मदिरा (सी.एस.2 घघ एवं एफ.एल.1 घघ)दुकानों को सील कर बंद र...
मुख्यमंत्री 6 जनवरी को छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित   विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री 6 जनवरी को छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित   विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 06 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 06 जनवरी को छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सवेरे 10.50 बजे मुख्यमंत्री निवास से दूधाधारी मठ के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां 11 बजे आयोजित छेरछेरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11.45 बजे मुख्यमंत्री निवास में मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित शाकम्भरी महोत्सव में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास से होटल वी. डब्ल्यू. कैन्यान के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां शाम 7.10 बजे टीव्ही-24 द्वारा आयोजित हमर संस्कृति हमर चिन्हारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात रात 8 बजे होटल कोर्टयार्ड मैरिएट में बंसल न्यूज द्वारा आयोजित उन्नति के चार साल कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात रात 8.50 बजे मुख्यमंत्री नि...
छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति का विकास हमारा मुख्य ध्येय – मुख्यमंत्री बघेल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति का विकास हमारा मुख्य ध्येय – मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री ‘जोहार छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर, 06 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति का विकास और उनमें समृद्धि लाना हमारा मुख्य ध्येय है। इसके लिए हमारी सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों की भलाई और उत्थान के लिए नवाचार का प्रयोग करते हुए नई-नई योजनाएं तथा कार्यक्रम लागू कर उनके बेहतर ढंग से क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी के एक निजी होटल में जी-मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘जोहार छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने जी-मीडिया समूह से परिचर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के समन्वित विकास के लिए गांव-गांव के विकास और उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए हमारी सरकार द्वारा राज्य में नवाचार का प्रयोग करते हुए ‘छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी- नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी’ ...