Saturday, April 20

Day: January 12, 2023

इंस्पायर अवार्ड मानक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 और 19 जनवरी को दुर्ग में, चयनित होने वाले प्रोजेक्ट, मॉडल, आइडिया का राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में होगा प्रदर्शन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

इंस्पायर अवार्ड मानक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 और 19 जनवरी को दुर्ग में, चयनित होने वाले प्रोजेक्ट, मॉडल, आइडिया का राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में होगा प्रदर्शन

रायपुर, 12 जनवरी 2023/ इंस्पायर अवार्ड मानक की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन 18 एवं 19 जनवरी को खालसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित 3552 प्रतिभागियों में से चयनित 241 प्रतिभागियों द्वारा तैयार मॉडल, प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में राज्य स्तर पर चयनित मॉडल, प्रोजेक्ट के लिए 19 और 20 जनवरी को राष्ट्रीय नवप्रवर्तक प्रतिष्ठान अहमदाबाद के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में चयनित प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय मेंटरशीप प्रोग्राम का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें एनआईटी, आईआईटी, आईआईआईटी के विशेष-विशेषज्ञों, प्रोफेसर द्वारा चयनित प्रतिभागियों को उनके प्रोजेक्ट, मॉडल, आइडिया को और अधिक बेहतर और उपयोगी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रोजेक्ट, मॉडल, आइडिया को बेहतर बनाने डिपार्टमेंट ऑफ साइ...
रबी के लिए किसानों को 415 करोड़ रूपए का ऋण वितरित, पहली बार उद्यानिकी फसलों के लिए ब्याज मुक्त ऋण, चना एवं गेंहू की फसलों के लिए ऋणों में लगभग दोगुनी वृद्धि  
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

रबी के लिए किसानों को 415 करोड़ रूपए का ऋण वितरित, पहली बार उद्यानिकी फसलों के लिए ब्याज मुक्त ऋण, चना एवं गेंहू की फसलों के लिए ऋणों में लगभग दोगुनी वृद्धि  

रायपुर, 12 जनवरी 2023/ प्रदेश में चालू रबी मौसम मे सहकारी बैंकों के माध्यम से एक लाख 85 हजार किसानों को अब तक 415 करोड़ रूपए का ऋण वितरित किया जा चुका है। वितरित ऋणों में गेंहू की फसल के लिए 110.50 करोड़ रूपए, चने की फसल के लिए 181.36 करोड़ रूपए, उद्यानिकी फसलों के लिए 14 करोड़ रूपए एवं अन्य फसलों के लिए 110 करोड़ रूपए के ऋण किसानों को दिए गए है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा निरंतर गेंहू, चना एवं उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित करने हेतु चलाए गये अभियान के कारण ही इन फसलों के रकबे और ऋण वितरण में वृद्धि हुई है। कृषि के फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों के लिए भी राज्य शासन द्वारा ब्याज मुक्त (शून्य प्रतिशत) कृषि ऋण की व्यवस्था सहकारी समितियों के माध्यम से पहली बार की गई है। गतवर्ष इसी अवधि में एक लाख 9 हजार किसानों को 239 करोड़ रूपए के ऋण वितर...
बेड़मा में आयोजित पशुधन मेला में महिलाये पशुधन का लाभ उठाने के लिए जागरूक बने – मुख्य अतिथि देवचंद मातलाम
कोंडागांव, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

बेड़मा में आयोजित पशुधन मेला में महिलाये पशुधन का लाभ उठाने के लिए जागरूक बने – मुख्य अतिथि देवचंद मातलाम

केशकाल - विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेड़मा में दिनांक 11/01/2023 को पशु विभाग द्वारा एक दिवसीय पशुधन मेला का आयोजन किया गया   आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में देवचंद मातलाम अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्षता श्रीमति सुरेखा मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत बेड़मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरधारी लाल सिन्हा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल ओमप्रकाश माला सरपंच डोहलापारा एवं लम्बोदर सलाम उपसरपंच बेड़मा पंचायत उपस्थित रहे। पशुमेला के बारे में जानकारी देते हुए उपसंचालक सुरेन्द्र नाग कोण्डागांव ने पशुमेला के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा है, कि पशुधन मेला का आयोजन इसलिए कराया गया है ताकि मेला में आस पास के किसान भाई एवं पशु मालिकों को पशुओं के रख रखाव तथा पशओं से मिलने वाले फायदे के बारे में जन जागृति करने के उदे्श्य से पशु मेला का आयोजन किया गया है। पशु मेला में आस पास गावों से पशु मालिक एवं किसान भाई न...
भाजपा फिर राम मंदिर शरणम्! (आलेख : राजेंद्र शर्मा)
खास खबर, देश-विदेश, लेख-आलेख

भाजपा फिर राम मंदिर शरणम्! (आलेख : राजेंद्र शर्मा)

इसके कारणों पर और इसलिए, निहितार्थों तथा संकेतों पर तो बहस हो सकती है, लेकिन यह तथ्य निर्विवाद है कि मोदी-शाह-भागवत की भाजपा, विकास वगैरह के सारे दावे छोडक़र, खुलेआम अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की शरण में जा पहुंची है। एक प्रकार से इसका ही एलान करते हुए, मौजूदा निजाम में मोदी के बाद वास्तविक नंबर-2 माने जाने वाले, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने, नये साल के पहले ही हफ्ते में त्रिपुरा में अपनी पार्टी की एक चुनावी सभा में, अयोध्या में मंदिर के चालू होने की तारीख की घोषणा कर दी। उन्होंने मोदी के मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले, राहुल गांधी को संबोधित करते हुए एलान किया कि, ‘‘1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर तैयार मिलेगा।’’ मोदी राज के आठ साल से ज्यादा के दौरान, सार्वजनिक बहस-मुबाहिसे का दायरा जितना तंग किया जा चुका है और वर्तमान निजाम तथा उसके शीर्ष नेताओं की ...
बहस की चुनौती के पहले ओपी चौधरी अपने नेता रमन सिंह से जानकारी लेकर आये – कांग्रेस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

बहस की चुनौती के पहले ओपी चौधरी अपने नेता रमन सिंह से जानकारी लेकर आये – कांग्रेस

रायपुर/12 जनवरी 2023। नौकर शाह से भाजपा नेता बने ओपी चौधरी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दी गयी बहस की खुली चुनौती पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष से बहस के लायक उनका कद नही है वे किसी कांग्रेस प्रवक्ता से बहस कर ले उनको हकीकत का पता चल जायेगा। ओपी चौधरी को बहस में आने के पहले अपने आका रमन सिंह से पूछकर आना चाहिये कि गरीबों के राशन में हुये 36000 करोड़ के नान घोटाले में क्या बोलना है? नान डायरी वाली सीएम मैडम कौन है? पनामा पेपर वाले अभिषाक सिंह कौन है? गरीबो के अस्पताल डीकेएस में घोटाला कैसे हो गया? अगस्ता हेलीकाप्टर घोटाला इन सबके बारे में भी जानकारी लेकर आये। चौधरी रमन सिंह से यह भी पूछकर आये कि उन्होंने किसानों, आदिवासियों से धोखा वायदा खिलाफी क्यों किया था? किसानों को बार-बार 300 बोनस देने का वायदा कर क्यों नहीं दिया था? 2100 धा...
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम -कांग्रेस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम -कांग्रेस

रायपुर/12 जनवरी 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने 117 दिन पूरे कर लिये है। यात्रा पंजाब पहुंच चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि दक्षिण भारत कन्याकुमारी से चली यह यात्रा अपने मुकाम की ओर आगे बढ़ती जा रही है। 10 राज्यों को यात्रा पहुंच चुकी है देश भर से लाखों लोग यात्रा में शामिल हो चुके है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम है। जिन 10 राज्यों से गुजरी वहां के नागरिकों ने महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की बदहाली जैसे मुद्दो पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा चलाई जा रही मुहिम को पूरा समर्थन दिया। लोग राहुल गांधी से मिलने के लिये उतावले रहते थे। हजारो लोग पैदल चलते तथा रास्ते में, घरों की छत पर खड़े होकर स्वागत करने को तत्पर रहते है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के ...
संगम लाल गुप्ता बताये छत्तीसगढ़ की तरह किस भाजपाशासित राज्य में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिला है?
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

संगम लाल गुप्ता बताये छत्तीसगढ़ की तरह किस भाजपाशासित राज्य में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिला है?

भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को ओबीसी वर्ग की नही बल्कि भाजपा की खोती राजनीति की चिंता रायपुर/ 12 जनवरी 2023। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद संगम लाल गुप्ता के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के आदिवासी वर्ग को 32 प्रतिशत ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत एससी वर्ग को 13 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस वालों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए विधानसभा के विशेष सत्र में 76 प्रतिशत आरक्षण बिल को पास की हैं उस आरक्षण बिल को राजभवन में हस्ताक्षर होने के लिए भेजें आज 40 दिन से अधिक हो गया है आज भी भाजपा के नेता राजभवन पर दबाव बनाकर उस संशोधित आरक्षण बिल में हस्ताक्षर होने से रोक रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता किस मुंह से ओबीसी वर्ग की हितैषी...