Friday, March 29

*भाजपा रणवीरपुर मंडल ने किया तहसील कार्यालय का घेराव, जनता की मांगों और राज्य सरकार के झूठे वादों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन*

 

*चार वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार ने केवल प्रदेश की जनता को ठगा है, अपने वादे भूल चुकी सरकार : भावना बोहरा*

*राज्य सरकार की कुनीति और कुप्रबंधन के कारण छत्तीसगढ़ में चल रहा जंगलराज : जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर*


भारतीय जनता पार्टी रणवीरपुर मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कवर्धा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत सभापति भावना बोहरा एवं रणवीरपुर मंडल अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा ने राज्य सरकार द्वारा किये गए घोषणा पत्र में वादों को पूर्ण नही करने व क्षेत्र में व्याप्त स्थानीय समस्याओं को लेकर जन अधिकार रैली हेतु पदयात्रा निकाली गई।

*खुद ट्रैक्टर चलाकर भावना बोहरा ने किया ट्रैक्टर रैली का प्रतिनिधित्व*

रणवीरपुर से प्रारम्भ होकर ट्रैक्टर रैली का समापन बीरेंदपुर बाबा चौराहा में हुआ जिसका प्रतिनिधित्व स्वयं भावना बोहरा ने ट्रैक्टर चलाते हुए किया। रैली ग्राम रणवीरपुर से वीरेंद्र नगर, टाटीकसा, मोहनपुर, अचनाकपुर, हथलेवा, बाजार चारभाठा, गंगीबहरा, राजपुर, बुधवारा, करेसरा, उड़िया कला, उड़िया खुर्द, बावाचौरा, बिरनपुर खुर्द होते हुए सभा स्थल शीतला माता मंदिर चौक, बस स्टैंड सहसपुर लोहारा में समाप्त हुई जहां तहसील कार्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने तहसील कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं जनता की प्रमुख मांगो एवं घोषणा पत्र में किये वादों को पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

कवर्धा भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने राज्य सरकार पर घोषणा पत्र में किये वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से प्रदेश में विकास की गति थम गई है, भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर है। राज्य सरकार ने चुनाव के पूर्व अपने घोषणा पत्र में कई घोषणाएं की लेकिन वे भी अब तक अधूरे हैं। जनता सड़कों पर अपने हक व अधिकार के लिए आंदोलन कर रही है लेकिन शासन व प्रशासन मौन है। राज्य सरकार के इन्ही झूठे वादों और क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर आज ग्राम रणवीरपुर से सहसपुर लोहारा तक भारतीय जनता पार्टी रणवीरपुर मंडल द्वारा पदयात्र निकालकर तहसील घेराव किया गया एवं जनता की जायज मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और कबिर्द्धम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार और 2500 रु बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन 4 वर्षों में न रोजगार मिला और न ही बेरोजगारी भत्ता। मुख्यमंत्री जी प्रदेश में बेरोजगारी दर के आंकड़े जनता के समक्ष प्रस्तुत कर जनता और युवाओं को भ्रमित करने का काम कर रहें हैं। उनके इन्हीं दावों को सबके सामने लाने के लिए हमने मैं बेरोजगार हूँ हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवाओं ने राज्य सरकार के रोजगार देने के खोखले वादों के प्रति खुद को बेरोजगार घोषित कर असलियत को सबके सामने लाया है।

उन्होंने आगे कहा कि आज राज्य में सड़कें बदहाल हैं, सुरक्षा निधि के नाम पर राज्य सरकार बिजली बिल में अनियमितता कर अवैध वसूली की जा रही है और जनता के ऊपर अतरिक्त बोझ डाला जा रहा है। किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के केवाईसी में गड़बड़ी, राज्य सरकार की लापरवाही के चलते 8 लाख से अधिक परिवारों को आवास योजना का लाभ नही मिला। किसानों की ऋण पुस्तिका बनवाने तथा नकल-नक्शा छांटने में जमकर रिश्वत की मांग, दो साल का बोनस अब तक किसानों को नही मिला, महिलाओं पर रोजाना अपराध बढ़ रहे हैं और स्वसहायता समूह की बहनों का कर्ज अब तक माफ नही किया गया। मुख्यमंत्री जी ने फल तथा सब्जी कृषकों के लिए फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा की थी जो अब तक अधूरा है। हाथ मे गंगाजल लेकर पूर्ण शराबबंदी करने की कसम खाने वाले आज पूरे प्रदेश में हर गली मोहल्ले व गांव में अवैध शराब की बिक्री को बढ़ावा दे रहें हैं। ऐसे कई झूठे व अधूरे वादों एवं क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से जनता को हो रही परेशानियों और जायज मांगों को लेकर भाजपा रणवीरपुर मंडल द्वारा तहसील कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया।

भाजपा रणवीरपुर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र वर्मा ने कहा कि 4 वर्षों में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद से प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं दिन दहाड़े हत्या, लूट जैसे संगीन अपराध घटित हो रहें हैं। किसानों को उनका अधिकार नही मिल रहा है। सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत पंडरिया विधानसभा में आने वाले ग्राम पंचायतों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है यही कारण है कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प है। राज्य सरकार ने विगत 4 वर्षों में केवल प्रदेश की जनता को ठगने और अपने चहेतों व स्वयं की जेबें भरने का कार्य किया है जिसे जनता जान चुकी है और उनमें आक्रोश साफ दिख रहा है।

इस अवसर पर अनिल ठाकुर जिलाध्यक्ष, शिवनाथ वर्मा जिला उपाध्यक्ष, रोशन दुबे जिला मंत्री, सुरेश दुबे जिला मंत्री,शिवकुमार चंद्रवंशी मण्डल अध्यक्ष पिपरिया, चंदन पटेल मंडल अध्यक्ष कवर्धा ग्रामीण, राघवेंद्र वर्मा मंडल अध्यक्ष रणवीरपुर,परमानंद शर्मा,बसंत शर्मा, राजू पारख, बसंत बोहरा,देवनाथ यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य, राजेन्द्र साहू मंडल महामंत्री, धरमपाल कौशिक मण्डल महामंत्री,युवराज सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, दारा सिंह मण्डल उपाध्यक्ष,श्रीमती उषा साहू मण्डल उपाध्यक्ष,श्रीमती वेदवती खुसरो, पूना राम राजपूत,रमेश कौशिक मण्डल मंत्री,तिलक सेन जनपद सदस्य,रूपेश कौशिक जनपद सदस्य,श्रवण मरकाम अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति, राजू पटेल मण्डल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मनोज वैष्णव मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा, सुदर्शन कुम्भकार महामंत्री युवा मोर्चा, ऋषभ वर्मा महामंत्री युवा मोर्चा,गिरधर साहू,ध्रुव दत्त दुबे, सुरेश कौशिक, विकास वैष्णव, धनराज परमार, सत्यम अग्रवाल सुरेश साहू,दिनेश कौशिक,नरेश साहू,शिवम कौशिक, प्रमोद दास मानिकपुरी,संतोष वैष्णव,सन्तु मिश्रा, संतोष शर्मा, छत्रपाल सिन्हा,मोरजध्वज साहू,टेकम मेरावी,संतोष साहू,प्रशांत सिंह,कोमल साहू,देवकुमार साहू,रघुनंदन साहू,कुलेश्वर मानिकपुरी,मोहन कौशिक,लोकनाथ पाल, जिला भाजपा, समस्त मंडल, महिला मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *