Friday, March 29

भोपाल

मध्यप्रदेश : क्रांतिसूर्य टंट्या भील और तात्या टोपे विश्वविद्यालय का शुभारंभ
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : क्रांतिसूर्य टंट्या भील और तात्या टोपे विश्वविद्यालय का शुभारंभ

निमाड़ और गुना अंचल के विद्यार्थियों को नए विश्वविद्यालयों में मिलेगी शिक्षा, आने वाले समय में कृषि विज्ञान भी पढ़ाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 557 करोड़ रुपए लागत की सिंचाई परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन खरगोन जिले में होगी 74 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई प्रधानमंत्री श्री मोदी की कार्य संस्कृति के अनुकूल मध्यप्रदेश में हो रहा कार्य भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि निमाड़ अंचल के विद्यार्थियों को अब इंदौर और उज्जैन विश्वविद्यालयों में अध्ययन के लिए नहीं जाना होगा। क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन में अन्य विषयों के साथ ही आने वाले समय में कृषि विज्ञान की शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर तक आने जाने के लिए बस की व्यवस्था भी की जाएगी। 'मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खरगोन में टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन का शुभारंभ कर रह...
मध्यप्रदेश : “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति

केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिये 24 हजार 293 करोड़ रूपये की स्वीकृति चित्रकूट विकास प्राधिकरण स्थापना की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना" को विस्तारित कर "प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना" नाम से लागू करने की स्वीकृति दी गई। "प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना" का क्रियान्वयन म.प्र. ऊर्जा विकास निगम द्वारा केन्द्र शासन की कुसुम 'बी' योजना में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा। कृषक / कृषकों के समूहों को सोलर कृषि पम्प कनेक्शन प्रदान करने के लिए वर्तमान में प्रचलित "मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना" अंतर्गत सोलर कृषि पम्प कनेक्शन भी दिया जा रहा है।" केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिये 24 हजार 293 करोड़ 24 लाख रूपये...
मध्यप्रदेश : आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के नाम से होगा सागर में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के नाम से होगा सागर में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय में इसी सत्र से प्रवेश शुरू होगा, डिजिटल लांच हुआ सागर ने शिक्षा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया महान शिक्षाविद् डॉ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न दिलाने के होंगे प्रयास सागर को हवाई यात्रा से जोड़ा जाएगा भोपाल  (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर की नगरी सागर ने शिक्षा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर के पीटीसी ग्राउंड में विश्वविद्यालय के डिजिटल लांच के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया। डॉ. यादव ने कहा कि यह विश्वविद्यालय इसी सत्र से शुरू होगा। विश्वविद्यालय के लिए भवन भी बनाया जाएगा। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती शिक्षा क्षेत्र में देश का मुख्य केन्द्र है। भगवान श्री कृष्...
मध्यप्रदेश : सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे गरीब के खाते में आयेगा
खास खबर, भोपाल

मध्यप्रदेश : सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे गरीब के खाते में आयेगा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया पीएम-सूरज पोर्टल का शुभारंभ पीएम सूरज पोर्टल वंचित वर्ग के लिए मददगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल (IMNB). भारत सरकार की योजनाओं के साथ अन्य योजनाओं का पैसा गरीब के खाते में सीधे पहुंचेगा। अब न कोई बिचौलिया, न कमीशन लेने वाला होगा और सिफारिश के लिए किसी गरीब को चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। पीएम-सूरज पोर्टल के जरिए वंचित समुदाय में लोगों का आर्थिक सहायता दी जायेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम-सूरज) पोर्टल का शुभारंभ' किया । उन्होने कहा कि राष्ट्रवासी मेरे परिवार के सदस्य हैं। नागरिक भी अब कहने लगे हैं कि हम मोदी का परिवार हैं। सरकार पिछले 10 वर्षों से नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रही है। नारी सम्मान और सशक्तिकरण हमारे संकल्प का हिस्सा है। देश के करीब सवा पां...
मध्यप्रदेश : जनकल्याण से जुड़े सुझावों पर आवश्यक निर्णय लेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : जनकल्याण से जुड़े सुझावों पर आवश्यक निर्णय लेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ़ मध्यप्रदेश में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ मध्य प्रदेश कार्यक्रम : 2024 में प्रदेश की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आम जनता के कल्याण से संबंधित सुझावों पर शासन द्वारा अमल किया जाएगा। दैनिक भास्कर द्वारा पाठकों से मांगे गए विभिन्न महत्वपूर्ण सुझावों पर राज्य सरकार कार्य करेगी। प्राप्त सुझावों के अनुरूप आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर भोपाल की ओर से राज्य संपादक श्री सतीश सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अखबार के पाठकों के सुझावों का संकलन भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाचार पत्र द्वारा विकास में सहभागिता देखने को मिलती है। मध्य प्रदेश को रोल मॉडल बनाने का प्रयास है और इस बार...
मध्यप्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विदिशा लोक सभा क्षेत्र और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र ने देश को नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण जनप्रतिनिधि प्रदान किए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडीदीप में 65 करोड़ 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से रहे उपस्थित मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन आभार यात्रा में हुए शामिल भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोजपुर स्थित शिवलिंग देश की समृद्ध स्थापत्य कला को अभिव्यक्त करता है। सौभाग्य का विषय है कि विदिशा लोकसभा क्षेत्र को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई स्व. राजमाता सिंधिया, स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज का और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री सुंदरलाल पटवा का नेतृत्व प्राप्त हुआ। इन क्षेत्रों ने देश को नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण जन-प्रतिनिधि प्रदान किए। स्वामी विवेकानंद...
मध्यप्रदेश : देश के सभी क्षेत्रों में हो रहा विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : देश के सभी क्षेत्रों में हो रहा विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छत्तीसगढ़ में कार्यक्रमों में हुए शामिल भोपाल (IMNB).मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी क्षेत्रों में चहुँमुखी विकास हो रहा है। सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को बेहतर रेल अधोसंरचना के लिए अनेक सौगात दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में आयोजित उकार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, स्थानीय जन प्रतिनिधि और बड़ी संस्था में किसान उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज देश में रेल अधोसंरचना से जुड़े अनेक कार्यों का लोकार्पण किया है। वंदे-भारत ट्रेन अलग-अलग मार्गों पर संचालित हो रही हैं। अन्य रेल सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। इन कार्यों के लि...
विकास की गति धीमी नहीं होने देंगे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

विकास की गति धीमी नहीं होने देंगे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विकसित भारत के लिए हो रहे नवनिर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है प्रधानमंत्री श्री मोदी ने परम्पराओं को बदलकर रेल विकास को अभूतपूर्व गति दी है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को मिली रेल सौगातों के लिए माना आभार प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 85 हजार करोड़ से अधिक की 6 हजार रेल परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण प्रदेश को मिली खजुराहो से नई दिल्ली वंदेभारत, निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर रेल खण्ड, वंदे भारत ट्रेनों के रख-रखाव के लिए कोचिंग कॉम्पलेक्स की सौगात प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल रेलवे स्टेशन से वर्चुअली जुड़े भोपाल (IMNB).प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के लिए नवनिर्माणों का लगातार विस्तार हो रहा है। देश के कोने-कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण और नई योजनाओं की शुरुआत हो रही है। वर्ष 2...
वामिका कला प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ  महिला सशक्तिकरण में कलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. सच्चिदानंद जोशी
खास खबर, देश-विदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

वामिका कला प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ महिला सशक्तिकरण में कलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

    नयी दिल्ली । कला सोपान और ललित कला संस्थान बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय ,झांसी के संयुक्त तत्वावधान में वामिका द्वितीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन आर्टिजन आर्ट गैलरी , नई दिल्ली में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ,नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि कलाएं महिला सशक्तिकरण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। डॉ. जोशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कला प्रदर्शनी में महिलाओं के विविध रूपों को प्रदर्शित किया गया है। यह महिलाओं को खुद को समझने और आगे बढ़ने में सहायक हो सकती है। समारोह में रंगकर्मी और लेखिका श्रीमती मालविका जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समारोह के विशिष्ट अतिथि हिन्दी सलाहकार समिति नीति आयोग के सदस्य मनीष कुमार शुक्ल ने कहा कि इस प्रकार की गति...
मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को करेंगे संजीव नगर से नेवरी लालघाटी तक की सड़क का लोकार्पण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को करेंगे संजीव नगर से नेवरी लालघाटी तक की सड़क का लोकार्पण

सड़क निर्माण से 10 लाख लोगों को मिलेगा लाभ, एयरपोर्ट तक की दूरी होगी 7 किमी कम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग भोपाल (IMNB). नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संजीव नगर से नेवरी लालघाटी तक की बहुप्रतिक्षित सड़क बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को करेंगे। यह जानकारी सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नेवरी लालघाटी में आयोजित एक बैठक के उपरांत दी। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि संजीव नगर करोंद से लालघाटी जाने वालों को अब सात किमी लंबा चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री अब लालघाटी से संजीव नगर होते हुए एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इस सड़क निर्माण को लेकर प्रयास किया जा रहा था। लेकिन मिलिट्री एरिया में होने से इसमें रक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) से विभिन...