Tuesday, April 16

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ली जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ली जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक

भोपाल (IMNB).मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक मंत्रालय में ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में सिंचाई सुविधा का लाभ हर कृषक को पहुंचाने के ध्येय को लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर परियोजनाएं बनाए और क्रियान्वित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में क्रियान्वित हो रही सिंचाई परियोजनाओं की जानकारी ली और भावी सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एंदल सिंह कंषाना, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव और उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण श्री राजेश राजौरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। ...
मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी का माना आभार
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी का माना आभार

उज्जैन में रोपवे के विकास के लिए 188.95 करोड़ की राशि स्वीकृत भोपाल (IMNB).मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन और महाकालेश्वर मंदिर के बीच मौजूदा रोपवे के विकास, संचालन और रखरखाव के लिए हाईब्रिड एन्यूटी मोड के तहत 188.95 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि श्री महाकाल के श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ उज्जैन के विकास को गति देने वाला यह निर्णय अभिनंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रस्तावित रोपवे खासकर तीर्थयात्रा के दौरान भीड़भाड़ को कम करने में मदद करेगा और यात्रा के समय को घटाकर 7 मिनट तक कर देगा। रोपवे से प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह पर्यटन के अनुभव को बेहतर बनाएगा और र...
मध्यप्रदेश : अतीत की धरोहर को वर्तमान से जोड़ने की सराहनीय कोशिश है नवसज्जित गोलघर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : अतीत की धरोहर को वर्तमान से जोड़ने की सराहनीय कोशिश है नवसज्जित गोलघर – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शिल्पकला, संगीत और व्यंजनों के केन्द्र के रूप में विकसित गोलघर के नए स्वरूप का लोकार्पण भोपाल (IMNB).मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारक गोलघर जिसे पर्यटन विभाग ने बहुउद्देशीय कला केन्द्र के रूप में विकसित किया है, आमजन को समर्पित किया। डॉ. यादव ने कहा कि प्राचीन ज्ञान-विज्ञान के केन्द्र आज भी उपयोगी हो सकते हैं। अतीत की धरोहर गोलघर को वर्तमान से जोड़ने की पहल सराहनीय है। भोपाल में गोलघर का मूल नाम गुलशन-ए-आलम था, जिसे 19वीं सदी में नवाब शाहजहां बेगम ने बनवाया था। गोलाकार स्वरूप के कारण इसे गोलघर के नाम से जाना जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरातत्व और पर्यटन विभाग को प्राचीन विरासत गोलघर के नए स्वरूप में निर्माण और लोकार्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि गोलघर को देखने और इसके निर्माण की तकनीक को समझने की जरूरत है। नवसज्जा के पश्चात...
मध्यप्रदेश : द्रोणाचल स्थित वॉर मेमोरियल जन सामान्य के लिए खोला जाएगा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : द्रोणाचल स्थित वॉर मेमोरियल जन सामान्य के लिए खोला जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सेना के जनरल आफिसर कमांडिंग श्री प्रीतपाल सिंह ने की सौजन्य भेंट भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल स्थित सेना के स्ट्राइक कोर के जनरल आफिसर कमांडिंग श्री प्रीतपाल सिंह तथा ब्रिगेडियर एस.एस. छिल्लर ने समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को हेड क्वार्टर 21 कोर की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जीओसी श्री प्रीतपाल सिंह ने अवगत कराया की द्रोणाचल स्थित वॉर मेमोरियल शीघ्र ही जन सामान्य के लिए खोला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा सहित अन्य आपदाओं के दौरान सेना द्वारा दिए गए त्वरित सहयोग की सराहना की। कर्नल विशाल आहूजा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। ...
मध्यप्रदेश : सरकार के पहले तीन माह वित्तीय प्रबंधन की दृष्टि से उपलब्धि पूर्ण रहे :मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : सरकार के पहले तीन माह वित्तीय प्रबंधन की दृष्टि से उपलब्धि पूर्ण रहे :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अटकलों के बावजूद कोई योजना बंद नहीं की गई राज्य शासन के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध 31 मार्च तक के लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभाग सघन प्रयास करें प्रधानमंत्री श्री मोदी के सम्मान में पीएम श्री के नाम से आरंभ हो रही हैं पर्यटन और धार्मिक क्षेत्र के लिए हवाई सेवाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई मंत्री परिषद की बैठक मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्री परिषद के सदस्यों ने सरकार की लगभग 100 दिनों की उपलब्धि के लिए मेजें थपथपाकर किया अभिवादन भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन के प्रथम तीन माह (लगभग 100 दिन) वित्तीय दृष्टि से उपलब्धि पूर्ण रहे हैं। तमाम अटकलों के बावजूद राज्य शासन द्वारा कोई भी योजना बंद नहीं की गई है। राजस्व और पूंजीगत व्यय...
मध्यप्रदेश : पर्यटन स्थलों और प्रमुख शहरों तक हवाई सेवा हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : पर्यटन स्थलों और प्रमुख शहरों तक हवाई सेवा हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा तथा पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ उज्जैन, ओंकारेश्वर के बाद दतिया, मैहर, ओरछा के लिये भी शुरू होगी हवाई सेवा भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश भौगोलिक दृष्टि से बड़ा प्रांत है। सड़क और रेल मार्ग से तो प्रदेश में आवागमन की सुविधा विद्यमान है, इसके साथ ही अब राज्य शासन द्वारा हवाई मार्ग से भी कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश के धार्मिक पर्यटन, अन्य पर्यटन स्थान और बड़े शहरों तक हवाई सेवा का विस्तार प्राथमिकता से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा तथा पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के शुभारंभ अवसर पर राजकीय विमानतल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पर ईश्वर की विशेष कृ...
मध्यप्रदेश : क्रांतिसूर्य टंट्या भील और तात्या टोपे विश्वविद्यालय का शुभारंभ
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : क्रांतिसूर्य टंट्या भील और तात्या टोपे विश्वविद्यालय का शुभारंभ

निमाड़ और गुना अंचल के विद्यार्थियों को नए विश्वविद्यालयों में मिलेगी शिक्षा, आने वाले समय में कृषि विज्ञान भी पढ़ाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 557 करोड़ रुपए लागत की सिंचाई परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन खरगोन जिले में होगी 74 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई प्रधानमंत्री श्री मोदी की कार्य संस्कृति के अनुकूल मध्यप्रदेश में हो रहा कार्य भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि निमाड़ अंचल के विद्यार्थियों को अब इंदौर और उज्जैन विश्वविद्यालयों में अध्ययन के लिए नहीं जाना होगा। क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन में अन्य विषयों के साथ ही आने वाले समय में कृषि विज्ञान की शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर तक आने जाने के लिए बस की व्यवस्था भी की जाएगी। 'मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खरगोन में टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन का शुभारंभ कर रह...
मध्यप्रदेश : “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति

केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिये 24 हजार 293 करोड़ रूपये की स्वीकृति चित्रकूट विकास प्राधिकरण स्थापना की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना" को विस्तारित कर "प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना" नाम से लागू करने की स्वीकृति दी गई। "प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना" का क्रियान्वयन म.प्र. ऊर्जा विकास निगम द्वारा केन्द्र शासन की कुसुम 'बी' योजना में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा। कृषक / कृषकों के समूहों को सोलर कृषि पम्प कनेक्शन प्रदान करने के लिए वर्तमान में प्रचलित "मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना" अंतर्गत सोलर कृषि पम्प कनेक्शन भी दिया जा रहा है।" केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिये 24 हजार 293 करोड़ 24 लाख रूपये...
मध्यप्रदेश : आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के नाम से होगा सागर में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के नाम से होगा सागर में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय में इसी सत्र से प्रवेश शुरू होगा, डिजिटल लांच हुआ सागर ने शिक्षा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया महान शिक्षाविद् डॉ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न दिलाने के होंगे प्रयास सागर को हवाई यात्रा से जोड़ा जाएगा भोपाल  (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर की नगरी सागर ने शिक्षा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर के पीटीसी ग्राउंड में विश्वविद्यालय के डिजिटल लांच के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया। डॉ. यादव ने कहा कि यह विश्वविद्यालय इसी सत्र से शुरू होगा। विश्वविद्यालय के लिए भवन भी बनाया जाएगा। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती शिक्षा क्षेत्र में देश का मुख्य केन्द्र है। भगवान श्री कृष्...
मध्यप्रदेश : जनकल्याण से जुड़े सुझावों पर आवश्यक निर्णय लेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : जनकल्याण से जुड़े सुझावों पर आवश्यक निर्णय लेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ़ मध्यप्रदेश में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ मध्य प्रदेश कार्यक्रम : 2024 में प्रदेश की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आम जनता के कल्याण से संबंधित सुझावों पर शासन द्वारा अमल किया जाएगा। दैनिक भास्कर द्वारा पाठकों से मांगे गए विभिन्न महत्वपूर्ण सुझावों पर राज्य सरकार कार्य करेगी। प्राप्त सुझावों के अनुरूप आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर भोपाल की ओर से राज्य संपादक श्री सतीश सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अखबार के पाठकों के सुझावों का संकलन भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाचार पत्र द्वारा विकास में सहभागिता देखने को मिलती है। मध्य प्रदेश को रोल मॉडल बनाने का प्रयास है और इस बार...