Thursday, March 28

दुर्ग

राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

कवर्धा- स-लोहारा रियाशत के राजा खड्गराज सिंह पूर्व में नगर पंचायत स-लोहारा के अध्यक्ष रह चुके है,इनकी लोकप्रियता इतनी अधिक है कि कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी का जमानत जप्त होगया था। जिन्होने आज दिनांक 26.08.2023 को दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उक्त संबंध में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि स-लोहारा रियाशत के राजा खड्गराज सिंह गरीब,अति पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों को उनके वाजिब हक व अधिकार से वंचित रखे जाने एवं लगातार शोषण किये जाने तथा उन्हें उनका हक व अधिकार दिलाने हेतु लगातार संघर्ष करते रहे है। हाल ही में आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए जो गारंटी कार्ड लगाया गया है, जो कल्याणकारी साबित हो रहा है और जनता द्वारा स्वीकार किया जा रहा है, साथ ही साथ राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी की विचा...
दानीकोकड़ी में बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है पेवर ब्लॉक यूनिट, युवाओं को मिल रहा रोजगार
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

दानीकोकड़ी में बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है पेवर ब्लॉक यूनिट, युवाओं को मिल रहा रोजगार

-लगभग 3 लाख रूपए तक के पेवर ब्लॉक के प्राप्त हुए आर्डर -ग्राम मोहंदी में 31 हजार 500 नग पेवर ब्लॉक यूनिट सप्लाई किया जाना है दुर्ग, 25 अगस्त 2023/ दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड में 2 करोड़ की लागत से ग्राम दानीकोकड़ी में लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में रीपा केन्द्र स्थापित किया गया है। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन के मार्गदर्शन में शिक्षित युवाओं द्वारा बड़े पैमाने पर पेवर ब्लॉक यूनिट तैयार किया जा रहा है। शुरूआत में उत्पादकता कम हो रही थी। अब कार्य का विस्तार होने के कारण पहले की अपेक्षा उत्पादकता में बढ़ोतरी हुई है। इससे अधिक से अधिक युवक युवतियों को रोजगार मिल रहा है, जिससे वह आत्मनिर्भर बन रहे हैं। ग्राम पंचायत दानीकोकड़ी में स्थित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) से यहां के आस पास के लोगों में स्वरोजगार की एक लहर दौड़ पड़ी ह...
अकबर का कबीरधाम से अटूट नाता, पार्टी और सरकार में कबीरधाम जिले का प्रतिंधित्व करते हैं
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

अकबर का कबीरधाम से अटूट नाता, पार्टी और सरकार में कबीरधाम जिले का प्रतिंधित्व करते हैं

कवर्धा।कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर कवर्धा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने कवर्धा सीट के लिए पार्टी में आवेदन करके एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि कबीरधाम जिले से उनका अटूट नाता है। मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले से विधायक निर्वाचित होते रहे हैं।वे 1998,2003 में वीरेंद्र नगर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।2008 में ये सीट परिसीमन में अस्तित्व में नहीं रही तो उन्होंने 2008 में पंडरिया से चुनाव लड़ा विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2013,2018 उन्होंने कवर्धा से चुनाव लड़ा। 2018 में उन्होंने लगभग साठ हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मोहम्मद अकबर का कबीरधाम जिले से नाता 1993 से बना जब राजनांदगांव के तत्कालीन लोकसभा सांसद महाराज शिवेंद्र बहादुर उन्हें वीरेंद्र नगर नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया।उन्होंने तत्काल अपनी सहमति दे दी।तब से कबीरधाम जिले से ...
राज्य सरकार की बहुत सारी योजनाएं है, उनमेें सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अपना एक अलग ही स्थान है -गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

राज्य सरकार की बहुत सारी योजनाएं है, उनमेें सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अपना एक अलग ही स्थान है -गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

-पीडीएस में राशन दुकान संचालकों की है महत्वपूर्ण भूमिका दुर्ग, 22 अगस्त 2023/ प्रदेश के गृह मंत्री, लोक निर्माण एवं कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज स्वामी विवेकानंद सभागार में खाद्य विभाग के अंतर्गत राशन दुकान संचालक सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन दुकान संचालकों द्वारा बखूबी संचालन किया जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पीडीएस खाद्य सुरक्षा की एक जरूरी एवं सफल योजना के रूप में सामने आई है। यह योजना न केवल सामान्य दिनों में बल्कि कोविड के समय में भी लोगों की जीवनरेखा के रूप में काम किया। मंत्री श्री साहू ने सभी को इस कठिन दौर पर अपना महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव, जनपद पं...
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से पत्रकारों का आवास का सपना हुआ साकार
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से पत्रकारों का आवास का सपना हुआ साकार

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा में पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित को लगभग तीन एकड़ जमीन आबंटन की आदेश कापी प्रदान किया कवर्धा, 22 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के परिवहन, आवास, पर्यावरण, वन एवं विधि विधायी मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से पत्रकार गृह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति कवर्धा को बड़ी कामयाबी मिली है। पत्रकारों का आवास का सपना अब साकार होगा। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित कवर्धा को कवर्धा शहर से सटे महराजपुर में लगभग तीन एकड जमीन आबंटन की आदेश कापी प्रदान किया है। पत्रकार गृह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति के सदस्यों में खुशी की लहर देखी गई है। समिति ने कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, जिला पंचायत सी...
मंत्री मोहम्मद अकबर ने पार्टी की प्रक्रिया के तहत कवर्धा से टिकट के लिए दिया अपना आवेदन
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

मंत्री मोहम्मद अकबर ने पार्टी की प्रक्रिया के तहत कवर्धा से टिकट के लिए दिया अपना आवेदन

कवर्धा।कांग्रेस पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए प्रक्रिया निर्धारित की है कि चुनाव लडने के इच्छुक दावेदार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी में आवेदन करना होगा।इसी प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी सीट पाटन से चुनाव लडने अपना आवेदन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा है।आज कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने कवर्धा से चुनाव में प्रत्याशी बनने अपना आवेदन ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्षों व जिला कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा।मोहम्मद अकबर के कवर्धा से चुनाव लडने की खबर से जिले के कांग्रेसजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंत्री अकबर आज जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष होरीराम साहू के कार्यभार ग्रहण के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन ग्राम छीरहा पहुंचे थे।उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 में कवर्धा से प्रत्याशी बनने हेतु आवेदन ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्षगणों मोहित म...
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 के तहत दुर्ग संभाग में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 एवं 16 सितम्बर 2023 को ग्राम पंचायत पुरई  में होगी आयोजित
खास खबर, खेल-मनोरंजन, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 के तहत दुर्ग संभाग में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 एवं 16 सितम्बर 2023 को ग्राम पंचायत पुरई  में होगी आयोजित

दुर्ग 21 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 के आयोजन के संबंध में संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने संभाग स्तरीय आयोजन के तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता विकासखंड दुर्ग अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरई में दिनांक 15 एवं 16 सितम्बर 2023 को कराने का निर्णय लिया गया। संभागायुक्त श्री कावरे ने आयोजन के लिए सात सदस्यीय समिति का भी गठन किया। इस समिति में दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक समेत दुर्ग जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त, संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग के प्राचार्य और दुर्ग के जिला खेल अधिकारी को शामिल किया गया है। संभागायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के लिए प्रतिभागियों और प्रबंधन दल  के सुरक्षा के साथ आयोजन के दौरान कानून व...
विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थय विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग, स्वास्थ-ज्योतिष

विश्व मच्छर दिवस पर स्वास्थय विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई

दुर्ग 21 अगस्त 2023/ जिले में 20 अगस्त 2023 को विश्व मच्छर दिवस का कार्यक्रम रैली एवं बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे भिलाई स्टील प्लांट के टाउनशिप क्षेत्र में जन स्वास्थ्य विभाग सेक्टर 08 भिलाई नगर मे 20 अगस्त 2023 को विश्व मच्छर दिवस कार्यक्रम में रैली का आयोजन किया गया। ब्रीडर चेकर्स पी.एच.डी. के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा कार्यक्रम आयोजन किया गया। मच्छर से विभिन्न प्रकार की बीमारी की उत्पत्ती के बारे में स्वास्थ्य शिक्षा एवं बचाव तथा उपचार के बारे मे जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में स्त्रोत नियंत्रण के तहत नाली की सफाई, कुलर, गमला, टायर, नारियल खोल, टंकी प्लास्टिक कंटेनर, जल भराव के क्षेत्र एवं झाडियो इत्यादि में मच्छर के लार्वा का स्त्रोत पाया जाता है। उसे कीटनाशक दवा टेमिफाश, मेलाथियान इत्यादि से विनष्टिकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया क्योकि मच्छर के अलग-अलग प्रजाति जैसे...
दुर्ग : सद्भावना दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली प्रतिज्ञा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

दुर्ग : सद्भावना दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली प्रतिज्ञा

दुर्ग 19 अगस्त 2023/दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा के अधीनस्थ स्थापित महाविद्यालय एवं विभिन्न केंद्रों के अधिकारियों, कर्मचारियों को सद्भावना दिवस के अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. एस.के. तिवारी द्वारा प्रतिज्ञा दिलाई गई। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त के दिन को सद्भावना दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया। 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण 18 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निर्देशक वन्य प्राणी संस्थान डॉ. एस.एल. अली, प्राध्यापक डॉ. के.एम. कोले, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। सद्भावना दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक...
भावना बोहरा द्वारा कुई-कुकदुर के वनांचल क्षेत्र में आपातकालीन सुविधा के लिए जल्द ही शुरू होगी निशुल्क एम्बुलेंस सेवा
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

भावना बोहरा द्वारा कुई-कुकदुर के वनांचल क्षेत्र में आपातकालीन सुविधा के लिए जल्द ही शुरू होगी निशुल्क एम्बुलेंस सेवा

•दो निशुल्क एम्बुलेंस और मोबाइल हेल्थ पैथ लैब से क्षेत्र के 50000 से अधिक लोगों को मिल चुका है लाभ कबीरधाम जिले में निरंतर जनता की सेवा, सुरक्षा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने वाली समाज सेविका और भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश मंत्री एवं कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा द्वारा वनांचल क्षेत्र की जनता को आपातकाल के समय में उनकी तत्काल सहायता के लिए निशुल्क एम्बुलेंस की सेवा जल्द ही शरू करने वाली हैं। जिले के कुई-कुकदुर के वनांचल क्षेत्र में निवासरत आदिवासी समाज एवं क्षेत्रवासियों को आपातकाल के समय त्वरित उचित स्वास्थ्य सुविधा मिल सके इसके लिए आगमी कुछ ही दिनों में भावना बोहरा द्वारा एक निशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की जा रही है जो चौबीस घंटे और सातों दिन वनांचल क्षेत्र में निवासरत लोगों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही भावना बोहरा द्...