आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह का माहौल, विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनना आदिवासी समाज के लिए उपलब्धि और गर्व का विषय
*जनजाति वर्ग सहित सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीद*
रायपुर, 12 दिसंबर 2023/ जनजाति बहुल छत्तीसगढ़ में जनजाति वर्ग से नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के चुने जाने से प्रदेश में उत्साह का माहौल है। आदिवासी समुदाय इसे एक बड़ी उपलब्धि के साथ गर्व का विषय मान रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आदिवासी समुदाय से नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में कार्य होगा।
कांकेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए आदिवासी नेता श्री आशाराम नेताम ने कहा कि ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में ऐतिहासिक रूप से आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री चुना गया है, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनाए जाने की दो दशक पुरानी मांग रही है, इसे ध्यान में रखते हुए स्वच...