Friday, April 19

मेरे 4 बच्चों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार:रवि किशन ने पेश किया जनसंख्या नियंत्रण बिल, बोले- काश! पहले कानून होता

 भाजपा सांसद रवि किशन ने 9 दिसंबर को लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए बिल पेश किया।

देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर बहस चल रही है। इस बीच गोरखपुर से भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन ने बढ़ती जनसंख्या का जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाती तो मेरे 4 बच्चे नहीं होते। मैं चार बच्चों के बारे में सोचता हूं तो सॉरी फील करता हूं। रवि किशन ने आगे कहा कि यह कांग्रेस की गलती है। सरकार उनके पास थी। उनके पास कानून था। हम अवेयर नहीं थे। हम बच्चे थे। हम तो खेलते कूदते जीवन में अंगड़ाई ले रहे थे।

भाजपा सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए बिल पेश किया।

रवि किशन बोले- 4 बच्चे देखकर दुख होता है
रवि किशन से एक निजी इंटरव्यू में उनके 4 बच्चों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआती 15 सालों में लोग मुझे पैसा नहीं देते थे। मैं उस समय जानता था कि पैसा बाद में आएगा।

मैं इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहा था। शूटिंग कर रहा था। उसी दौरान तीसरा बेबी, चौथा बेबी हो गया। आज जब मैच्योरिटी आई है और उन्हें देखता हूं तो दुख होता है।

रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति है। उनके 4 बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम रीवा है। इनके अलावा उनकी दो बेटियां तनिष्क व इशिता और एक बेटा सक्षम भी है।

मनोज तिवारी ने ज्यादा बच्चे पैदा करना गलती बताया, तो रवि किशन ने टोका
रवि किशन के इसी इंटरव्यू में उनके साथ भाजपा सांसद मनोज तिवारी थे। वह तीसरे बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं। इसको लेकर कुछ दिन पहले उन्हें ट्रोल भी किया गया था। उनसे भी इंटरव्यू में तीसरे बच्चे को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि अगर पीछे कोई गलती हो गई तो इसका मतलब यह नहीं कि हम आगे भी गलती करते रहें। इतने में ही उन्हें रवि किशन ने टोक दिया। रवि ने कहा कि वह गलती नहीं थी और हम उसे गलती नहीं मानेंगे। अगर कांग्रेस ने कानून बनाया होता तो हम बच्चा नहीं करते।

मनोज तिवारी की पहली पत्नी से एक बेटी हुई, जिसका नाम रीति तिवारी है। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने दूसरी शादी सुरभ‍ि से की। इन दोनों की एक बेटी सान्विका हुई। अब मनोज का तीसरा बच्चा होने वाला है।
मनोज तिवारी की पहली पत्नी से एक बेटी हुई, जिसका नाम रीति तिवारी है। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने दूसरी शादी सुरभ‍ि से की। इन दोनों की एक बेटी सान्विका हुई। अब मनोज का तीसरा बच्चा होने वाला है।

जनसंख्या नियंत्रण कानून से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

1. गिरिराज बोले- जनसंख्या नियंत्रण बिल लाएं, जो कानून न मानें, उनसे वोट देने का अधिकार छीनें

अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में हर एक मिनट में 30 बच्चे पैदा हो रहे हैं। इसलिए देश में जनसंख्या नियंत्रण बिल बहुत जरूरी है। गिरिराज ने ये भी कहा कि बिल को धर्म या संप्रदाय के बिना सभी पर लागू किया जाना चाहिए।  

2. बाबा रामदेव बोले- थोड़े दिनों में भारत 150 करोड़ पहुंच जाएगा

बाबा रामदेव ने कुछ दिन पहले ही कहा कि एक संकल्प के लिए मैं आपके बीच आया हूं। मुझे आशाएं और अपेक्षाएं हैं। 140 करोड़ का भारत हो चुका है। थोड़े दिनों में 150 करोड़ भी पहुंच जाएगा। मुझे लगता है इस देश में बहुत जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो ही जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *