Friday, March 29

दिल्ली में पड़ेगी शिमला जैसी ठंड! मौसम एक्सपर्ट ने कही ये बड़ी बात

राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं की वजह से दिनभर ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर यहां देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाएं दिल्ली के मौसम तापमान को कम कर रही हैं। दिल्ली में 2-3 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है।

 
नई दिल्ली(IMNB). राजधानी में एकाएक मौसम में ठंढक का अहसास होने लगा है। पहाड़ों को छूकर आ रही ठंडी हवाओं से दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आ गई है। यह गिरावट दो से चार डिग्री की दर्ज की गई है। बड़ी गिरावट की वजह से लोग इस बढ़ी ठंढ को साफ महसूस कर रहे हैं। इस तरह का मौसम अभी जारी रहेगा। ठंढ में थोड़ा इजाफा होगा। अधिक ठिठुरन बढ़ने के आसार नहीं हैं। दिन में धूप खिली रहेगी।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, यदि पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हुई होती तो इन हवाओं की वजह से राजधानी में तापमान 2 से 3 डिग्री के आसपास भी पहुंच सकता था। गुरुवार को अधिकतम तापमान महज 23.4 डिग्री रहा। यह सामान्य है। वहीं, न्यूनतम तामपान भी बीते बुधवार की तुलना में करीब तीन डिग्री तक कम होकर 6.4 डिग्री रह गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। दोनों ही तापमान इस सीजन के सबसे कम तापमान हैं। हवाओं में नमी का स्तर 36 से 92 प्रतिशत रहा।

कहां कितनी पड़ी ठंड?

मौसम विभाग के अनुसार, सबसे ठंडे इलाकों में पालम का अधिकतम तामपान 21.7 डिग्री, गुरुग्राम का 22.5 डिग्री, गाजियाबाद का 22.4 डिग्री, जाफरपुर का 22.2 डिग्री, मंगेशपुर का 21.2 डिग्री, नोएडा का 22.8 डिग्री और मयूर विहार का 21.4 डिग्री रहा। वहीं, लोदी रोड का न्यूनतम तामपान महज 6.4 डिग्री, आया नगर का 5.4 डिग्री, गुरुग्राम का 6.5 डिग्री, मंगेशपुर का 6 डिग्री के आसपास रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को तापमान में मामूली कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान महज 5 डिग्री के आसपास रह सकते हैं। वीकेंड पर तापमान इसी स्तर पर बने रहेगा। इसके बाद सोमवार से तापमान में एक बार फिर एक से दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार, पहाड़ों से आई ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है। यदि अच्छी बर्फबारी हुई होती तो यह हवाएं राजधानी के न्यूनतम तापमान को 2 से 3 डिग्री के आसपास तक ले जा सकती थी। दिन में ठिठुरन वाली ठंड के आने की उम्मीद अभी नहीं हैं। धूप खिली रहेगी, इसकी वजह से राहत रहेगी। रात में भी तापमान 5 डिग्री से नीचे जाने की उम्मीद नहीं है। 20 से 21 दिसंबर तक मौसम इसी तरह का रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *