Friday, March 29

कवर्धा देश के प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद, बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद के नारे गूजते रहें

 

कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर जलाया पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला

 

कवर्धा/देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कांग्रेस पार्टी ने कड़ी निन्दा की है। आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज कवर्धा में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद व बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उसके विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला जलाया।
जिला कांग्रेस कमेटी के आहवान पर आज दोपहर को कांग्रेसजन कवर्धा के कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए । कांग्रेसजनों की संख्या इतनी अधिक थी कि आसपास की सड़कों पर हाथ में झण्डे, पोस्टर लिए कंाग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। कांग्रेस भवन में सभा को छ0ग0 राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आपत्तिजनक टिप्पणी की कांग्रेस पार्टी कड़ी निन्दा करती है। साथ ही पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी जाती है कि वे भारत के प्रति अपने रवैये को बदले वरना दुष्परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

कांग्रेस भवन से जुलूस की शक्ल में रवाना हुए –

पाकिस्तान व उसके विदेश मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भीड़ कांग्रेस भवन से सिग्नल चौक की ओर रवाना हुई। यहॉ पर काफी देर पाकिस्तान मुर्दाबाद, बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेसजनो ने जोरदार प्रदर्शन किया। यहॉ पर सभा को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलकंठ (नीलू) चंद्रवंशी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी से देशवासी गुस्से में है। कांग्रेस कार्यकर्ता आज इस टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के सामने पाकिस्तान की कोई औकात नहीं है। इसके पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ओछी हरकत की है। सभी कांग्रेसजन इसकी कड़ी निन्दा करते हैं। पाकिस्तान मुर्दाबाद व बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद के नारे के बीच बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन में जिले भर से प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी हुए शामिल:-

कांग्रेस के इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कवर्धा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षगण होरीलाल साहू, रामचरण पटेल, पीताम्बर वर्मा, नवीन जायसवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगोत्री योगी, कवर्धा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू दुबे, नगर पालिका परिषद पिपरिया के अध्यक्ष महेन्द्र कुम्भकार, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, पांडातराई नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ईश्वरशरण वैष्णव, जिला कांग्रेस महामंत्री कलीम खान, भुषण तिवारी, गणपत गुप्ता, कवर्धा के पार्षद अशोक सिंह, पार्षद जमील खान, पार्षद प्रमोद लुनिया, पूर्व पार्षद बिलाल खान, शेख अनवरी, मुस्कान देशलहरे, रचना कोसले, सलीम हिंगोरा, सितेश चंद्रवंशी, मोहम्मद अजहर, शरद बांगली, सत्येन्द्र वर्मा, मणीकांत त्रिपाठी, तारणी ठाकुर, भरत गुप्ता, रामचरण साहू, विसर्जन धुर्वे, श्रीमती सुनीता पाण्डेय, वियज पाण्डेय, गोरेलाल चन्द्रवंशी, गुड्डू कौशिक, राहुल सिन्हा, मुकेश झारिया, आकाश केशरवानी, हितेश चन्द्रवंशी, विक्की वर्मा, विनोद चंद्रवंशी, राजू तिवारी, कलेश चंद्रवंशी, मनोज दुबे, सुरेश चौहान, रमण केशरी, सिखा राजपूत, बाल्मिकी वर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, टीकम शर्मा, नीरज चंद्रवंशी, अन्नू आमदेव, पदम सेन, घनश्याम साहू, जलेश्वर यादव, मनीष शर्मा, विकास केशरी, आनंद आगरे, संजय लिखाटे, सब्बीर खान, रामफल कौशिक, करण ठाकुर, संतोष भारद्वाज, धनु वर्मा, निक्की सलूजा, चोवा साहू आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *