Thursday, April 18

30 बिस्तर वाले केशकाल अस्पताल में मेरे साथ 4 MBBS डॉक्टरों में एक डॉक्टर  छुट्टी पर बिस्तर के हिसाब से और प्रशिक्षित डॉक्टर  की जरूरत- डॉक्टर अमृत लाल लोखाण्डे

केशकाल – अनुविभाग एवं ब्लॉक मुख्यालय केशकाल की एक मात्र शासकीय सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र केशकाल में वर्तमान व्यवस्था के बारे में जानने हमारे मिडिया प्रमुख द्वारा दिनांक 15/12/2022 को अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर  श्री अमृत लाल लोखण्डे से भेट कर जानकारी लेने पर बताया कि मेरे साथ में शासकीय स्वास्थय केन्द्र केशकाल में कुल 4 MBBS डॉक्टरों में पूर्व प्रभारी डॉक्टर  छुट्टी पर जाने के चलते मेरे साथ वर्तमान में 3 अनुभवी डॉक्टर  कार्यरत है।   किन्तु सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र केशकाल में 30 बिस्तर वाले अस्पताल होने के चलते यहाँ और भी डॉक्टरों के जरूरत पर बल दिया। मिडिया से चर्चा करते हुए प्रभारी डॉक्टर अमृत लाल ने आगे जानकारी में बताया कि ठण्ड के मौसम के चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या कम बताया है साथ ही अस्पताल में इन दिनो पर्याप्त जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध होने की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रभारी डॉक्टर डी.के. बिसेन के स्थान पर मुझे कलेक्टर जिला कोण्डागांव के निर्देशन पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव द्वारा मुझे एवं मेरे श्रीमति को केशकाल स्वास्थय केन्द्र में स्थानांतरण करके भेजा गया है।

जो मरीज अपने समस्याओं को लेकर अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर  द्वारा मरीजों के जाँच करने के उपरान्त भर्ती करने के  लिये गंभीर मरीजो को अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जाता है साथ ही भर्ती मरीज एवं बाहर से आने वाले मरीजो की जाँच कर मुक्त में इलाज करने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *