Tuesday, March 21
Advt No D1567/22

Tag: *ताजा चुनाव नतीजे और विपक्ष के लिए सबक!* *(आलेख : राजेंद्र शर्मा)*

*ताजा चुनाव नतीजे और विपक्ष के लिए सबक!* *(आलेख : राजेंद्र शर्मा)*
खास खबर, देश-विदेश, लेख-आलेख

*ताजा चुनाव नतीजे और विपक्ष के लिए सबक!* *(आलेख : राजेंद्र शर्मा)*

  सन् 2022 के ऐन आखिर में हुए तीन बड़े चुनावों में से तीनों में सभी जानते हैं कि बिल्कुल स्पष्ट नतीजा निकला है। यह नतीजा है, गुजरात में भाजपा की, हिमाचल में कांग्रेस की और दिल्ली में, आम आदमी पार्टी की जीत का। यानी कुल मिलाकर इस चक्र के नतीजों को आसानी से, कम–से–कम आगे के लिए राजनीतिक संकेतों के अर्थ में, किसी पार्टी के पक्ष में या किसी पार्टी के खिलाफ नहीं माना जा सकता है। यहां तक कि इसी दौर में हुए उपचुनावों के संबंध में भी एक हद तक ऐसा ही कहना होगा। बेशक, इकलौते लोकसभाई उपचुनाव में, मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की डिम्पल यादव ने, सवा दो लाख वोट के अंतर से निर्णायक जीत दर्ज कराई है। लेकिन, इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में ही हुए दो विधानसभाई सीटों के उपचुनाव में, रामपुर की सीट अगर भाजपा ने सपा से छीन ली है, तो खतौली की सीट सपा-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन ने, भाजपा से छीन ली है। वैसे इस स...