तालिबान ने PAK फौजी का सिर काटा:कत्ल के बाद सैनिक का शव पेड़ पर लटकाया, लोगों से कहा- जनाजे में शामिल न हों
पाकिस्तान सरकार और TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के बीच सीजफायर खत्म होने का असर नजर आने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक TTP ने अफगानिस्तान के बॉर्डर से सटे खैबर पख्तूनख्वा में एक पाकिस्तानी सैनिक का कत्ल किया। इसके बाद उसका शव पेड़ पर लटका दिया। डेड बॉडी के साथ एक धमकी भरी चिट्ठी भी लगाई। इसमें स्थानीय लोगों से कहा गया था कि कोई भी मरने वाले के जनाजे में शिरकत न करे, वर्ना अंजाम बुरा होगा।
फौज और सरकार ने चुप्पी साधी
मारे गए पाकिस्तानी फौजी का नाम रहमान जमान बताया गया है। अफगानिस्तान के जर्नलिस्ट सुहैब जुबेरी ने सोशल मीडिया पर तालिबान क्रूरता की जानकारी दी है। कुछ और लोगों ने भी इस बारे में सोशल मीडिया पर ही जानकारी दी है। हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान फौज या सरकार की तरफ से इस बारे में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
सुहैब के मुताबिक- फौजी रहमान का सिर काटने की घटना...