Wednesday, March 22
Advt No D1567/22

Tag: न्याय के चार साल: छत्तीसगढ़ में श्रमेव जयते

न्याय के चार साल: छत्तीसगढ़ में श्रमेव जयते
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

न्याय के चार साल: छत्तीसगढ़ में श्रमेव जयते

 एम.एल. चौधरी, सहायक संचालकरायपुर, 13 दिसम्बर 2022/ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के कल्याण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ देश को नई राह दिखा रहा है।   राज्य में ग्रामीण क्षेत्र में मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले लाखों भूमिहीन लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए न्याय योजनाओं की कड़ी में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है। देश में अपने किस्म की यह पहली योजना है। इस योजना में गांव में मजदूरी करने वाले लोगों को साल में 7 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार श्रमेंव जयते की मूल भावना को लेकर काम कर रही है। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों, मजदूरों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। असंगठित श्रमिकों के लिए कौशल वृद्धि, नियोजन सहित विभिन्न सहायता पहुंचाने के लिए ई-श्रमिक पोर्टल में पंजीयन किया जा रहा है। अब तक 82 लाख 40 हजार श्र...