Tuesday, March 21
Advt No D1567/22

Tag: 2022 – RESULT OF WRITTEN EXAMINATION

सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022– लिखित परीक्षा के परिणाम
खास खबर, देश-विदेश

सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022– लिखित परीक्षा के परिणाम

नई दिल्ली (IMNB). संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 16 सितम्बर, 2022 से 25 सितम्बर, 2022 तक आयोजित सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022 के परिणामों के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा अन्य केन्द्रीय सेवाओं (समूह ‘क’ तथा समूह ‘ख’) में चयन हेतु व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्‍कार) के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। 2.   इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी, इनके सभी प्रकार से पात्र पाए जाने के अध्यधीन अनंतिम है। उम्मीदवारों को उनके व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्‍कार) के समय आयु, शैक्षणिक योग्यताओं, समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), बेंचमार्क दिव्यांगता (पीडब्ल्यूबीडी) के अपने दावों के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेज, जैसे यात्रा भत्ता प्रपत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे। अत:, उम्‍मीदवारों को सलाह दी जाती ह...