Tuesday, March 21
Advt No D1567/22

Tag: Babri Masjid: Thirty Years of the Great Demolition *(Article: Rajendra Sharma)*

*बाबरी मस्जिद : महाध्वंस के तीस साल* *(आलेख : राजेंद्र शर्मा)*
खास खबर, देश-विदेश, लेख-आलेख

*बाबरी मस्जिद : महाध्वंस के तीस साल* *(आलेख : राजेंद्र शर्मा)*

  "अगर हिंदू राष्ट्र बन जाता है, तो बेशक इस देश के लिए एक भारी खतरा पैदा हो जाएगा। हिंदू कुछ भी कहें, पर हिंदुत्व स्वतंत्रता, बराबरी और भाईचारे के लिए एक खतरा है। इस आधार पर लोकतंत्र के अनुपयुक्त है। हिंदू राज को किसी भी कीमत पर रोका जाना चाहिए।'' डा. आंबेडकर की उक्त चेतावनी अब, बाबरी मस्जिद के ध्वंस के तीस साल पूरे होने पर, एकदम अचूक भविष्यवाणी साबित होती नजर आ रही है। बाबरी मस्जिद के ध्वंस के बाद यानी उन्मादी भीड़ेें जुटाकर और देश भर में अभियान चलाकर, चार सौ साल से ज्यादा पुरानी मस्जिद के ढहाए जाने के बाद गुजरे इन तीन दशकों में बेशक, दो काम हुए हैं। पहला तो यही कि मस्जिद ढहाकर, ''उसी'' जगह पर अस्थायी मंदिर तो अगले ही दिन कायम किया जा चुका था; पर ''वहीं बनाएंगे'' का लक्ष्य पूरा होने के बाद अब, ''मंदिर भव्य बनाएंगे'' का लक्ष्य पूरा होने के करीब है। सारे अनुमानों के अनुसार, 2024 म...