Wednesday, March 22
Advt No D1567/22

Tag: Chief Minister Shri Chouhan provided support amount on Armed Flag Day

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह  चौहान ने सशस्त्र झंडा दिवस पर प्रदान की सहयोग राशि
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सशस्त्र झंडा दिवस पर प्रदान की सहयोग राशि

भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 7, 2022 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय ‘समत्व’ भवन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर संयुक्त संचालक सैनिक कल्याण कमांडर श्री उदय सिंह ने झंडा दिवस का प्रतीक ध्वज लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी ओर से सहयोग राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सैनिक देश की रक्षा, आंतरिक सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं में कर्त्तव्य पालन करते हुए वीर-गति को प्राप्त हो जाते हैं। इन सैनिकों को स्मरण करने, सम्मान देने और देश के नागरिकों द्वारा सैनिकों के प्रति सम्मान भाव प्रकट करने के लिए वर्ष 1949 से प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस पर मोटर वाहनों में लगने वाले कार ध्वज तथा प्रतीक ध्वज वितरित कर संग्रहित राशि से शहीद सैनिकों के आश्रित परिजन, दिव्यांग सैनिक, पूर्व सैन...