रायपुर जन अधिकार रैली में जिले के कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया
बिलासपुर ! रायपुर साईंस कालेज मैदान में भाजपा के आरक्षण विरोधी रवैये के विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा राज भवन में विधानसभा से पारित आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू कराने बाबत् जन अधिकार रैली में जिले के सभी प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल रहे। जिसमें प्रमुख रूप से पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, संसदीय सचिव एवं विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, विधायक शैलेश पाण्डेय, अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी, शहर विजय पाण्डेय मंच पर उपस्थित रहें। वहीं कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण अभय नारायण राय, बिलासपुर मंडी समिति अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, मस्तूरी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, बेलतरा विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र साहू, कांग्रेस नेता भुव...