15 साल की शासन में रहे भाजपा सरकार द्वारा अडे़गा में कार्यक्रम कराकर कांग्रेस भगाओं छ.ग. बचाने का आव्हान किया
केशकाल - भारतीय जनता पार्टी के तात्कालिन 15 साल कार्यकाल के बाद वर्तमान सत्ता में आये कांग्रेस पार्टी को देखकर भाजपा नेताओं ने वर्तमान सरकार की कार्यकाल से आम जनता परेशान त्रस्त बताते हुए केशकाल के अडेगा हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री श्रीमति रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचने का पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा खूब प्रचार प्रसार किया गया था। किन्तु आज की अडे़गा में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री का किसी कारणवश स्थगित होने के चलते कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे तथा वर्तमान सांसद मोहन मण्डावी तथा पूर्व सांसद विक्रम उसेण्डी महासमुंद के सांसद चुन्नी लाल साहू के साथ अन्य पार्टी के नेतागण अपस्थित रहे। केशकाल विधानसभा अन्तर्गत अडे़गा केशकाल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता द्वारा कार्यक्रम स्थल स...