कांकेर जिले के वृद्धजनों को दिया जा रहा है सियान जतन क्लीनिक योजना का लाभ
उत्तर बस्तर कांकेर 06 जनवरी 2023 :- छत्तीसगढ़ शासन को अपने बुजुर्गों का बहुत ख्याल है उन्हें अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के उद््देष्य से सियान जतन क्लिनिक योजना की शुरुआत की गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग हर माह के पहले गुरुवार को ’सियान जतन क्लिनिक’ का आयोजन किया जा रहा है। सियान जतन क्लिनिक में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों की निःशुल्क जांच कर इलाज किया जा रहा है। यह पहल बुजुर्गों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इसके माध्यम से आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में वृद्धावस्था में शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से पीड़ित वृद्धजनों को विशेष ओपीडी एवं पंचकर्म सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इन सभी अस्पतालों में मरीजों को संभालने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी उपस्थित रहती है। वृद्धजनों को स्वस्थ रहने के तौर-तरीके बताने का काम आयुष चिकित्सकों के द्वारा किया जा...