Tuesday, March 21
Advt No D1567/22

Tag: modee ka naam ya bhoopesh ka kaam

वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की बेबाक कलम ,,,  सीधे रस्ते की टेढ़ी चाल ,,मोदी का नाम या भूपेश का काम ,,,नये होंगे मैदान में, पुरानों को आराम
खास खबर, देश-विदेश, लेख-आलेख

वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की बेबाक कलम ,,, सीधे रस्ते की टेढ़ी चाल ,,मोदी का नाम या भूपेश का काम ,,,नये होंगे मैदान में, पुरानों को आराम

                @ जवाहर नागदेव                                     वरिष्ठ पत्रकार,चिंतक,लेखक, विश्लेषक   कुछ ही दिन पहले जब स्मृति ईरानी प्रदेश में आई थीं तो उनके साथ जीप में सरोज पाण्डे को जगह नहीं दी गयी थी। ऐसा जानबूझकर किया गया। ऐसी अनेक बातें हैं जो परिवर्तन की ओर इशारा करती हैं। तो अगर गुजरात फार्मूला छत्तीसगढ़ में भी लागू किया गया तो क्या होगा, ये चिन्ता भाजपा के नेताओं को खाए जा रही है। हालांकि सभी ने अपने मन को मजबूत कर लिया है लेकिन फिर भी दिल है कि मानता नहीं। इससे पहले भी भाजपा की प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी जब यहां पर आती थीं तो अपने साथ पुराने चेहरों के ले जाने से परहेज करती थीं। उन्होंने जाहिर कर दिया था कि अब पुरानी परिपाटी पे भाजपा नहीं चलेगी। किसी एक का अधिकार नहीं होगा। परिवर्तन होगा। और अब गुजरात ने इस बात पर सील लगा दी। गुजरात में चूनाव से चौदह महीने पहले मुख्...