Friday, March 29

Tag: One of the 4 MBBS doctors with me in the 30 bedded Keshkal Hospital

30 बिस्तर वाले केशकाल अस्पताल में मेरे साथ 4 MBBS डॉक्टरों में एक डॉक्टर  छुट्टी पर बिस्तर के हिसाब से और प्रशिक्षित डॉक्टर  की जरूरत- डॉक्टर अमृत लाल लोखाण्डे
कोंडागांव, छत्तीसगढ़ प्रदेश

30 बिस्तर वाले केशकाल अस्पताल में मेरे साथ 4 MBBS डॉक्टरों में एक डॉक्टर  छुट्टी पर बिस्तर के हिसाब से और प्रशिक्षित डॉक्टर  की जरूरत- डॉक्टर अमृत लाल लोखाण्डे

केशकाल - अनुविभाग एवं ब्लॉक मुख्यालय केशकाल की एक मात्र शासकीय सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र केशकाल में वर्तमान व्यवस्था के बारे में जानने हमारे मिडिया प्रमुख द्वारा दिनांक 15/12/2022 को अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर  श्री अमृत लाल लोखण्डे से भेट कर जानकारी लेने पर बताया कि मेरे साथ में शासकीय स्वास्थय केन्द्र केशकाल में कुल 4 MBBS डॉक्टरों में पूर्व प्रभारी डॉक्टर  छुट्टी पर जाने के चलते मेरे साथ वर्तमान में 3 अनुभवी डॉक्टर  कार्यरत है।   किन्तु सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र केशकाल में 30 बिस्तर वाले अस्पताल होने के चलते यहाँ और भी डॉक्टरों के जरूरत पर बल दिया। मिडिया से चर्चा करते हुए प्रभारी डॉक्टर अमृत लाल ने आगे जानकारी में बताया कि ठण्ड के मौसम के चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या कम बताया है साथ ही अस्पताल में इन दिनो पर्याप्त जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध होने की जानकारी दी। उल्लेखनीय ह...