अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष और विशाल खाद्य महोत्सव 2023 से संबंधित गतिविधियों पर राज्यों के आवास आयुक्तों के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सचिव की गोलमेज बैठक
नई दिल्ली (IMNB). खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (एफपीआई) सचिव ने विगत बृहस्पतिवार 8 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे राज्यों के आवास आयुक्तों (रेजिडेंट कमिश्नरों) के साथ एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। इस गोलमेज बैठक का एजेंडा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को प्रस्तावित विशाल खाद्य महोत्सव (मेगा फूड इवेंट) 2023 के लिए मंत्रालय की कार्ययोजना से अवगत कराना तथा सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा करना था।
मुख्य भाषण के दौरान, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सचिव ने आवास आयुक्तों को सूचित किया कि यह विशाल कार्यक्रम अक्टूबर 2023 में आयोजित किया जाएगा और मंत्रालय द्वारा इससे पहले आयोजित कार्यक्रम की तुलना में बहुत बड़े पैमाने पर अब इसकी परिकल्पना की जा रही है। यह आयोजन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के विशिष्ट अवसरों को प्रदर्शित करने, सहयोग के लिए वैश्विक और घरेलू व्यापार जगत...