Tuesday, March 21
Advt No D1567/22

Tag: Text of PM’s address at the launch of various developmental projects in Agartala

अगरतला, त्रिपुरा में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ
खास खबर, देश-विदेश

अगरतला, त्रिपुरा में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

नई दिल्ली (IMNB). भारत माता की जय! भारत माता की जय! कार्यक्रम में उपस्थित त्रिपुरा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य जी, यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री माणिक साहा जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरी सहयोगी प्रतिमा भौमिक जी, त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष श्री रतन चक्रवर्ती जी, उपमुख्यमंत्री श्री जिष्णु देव वर्मा जी, मेरे मित्र सांसद श्री बिप्लब देव जी, त्रिपुरा सरकार के सभी सम्मानित मंत्रीगण और मेरे प्यारे त्रिपुरा वासियों! नॉमॉश्कार! खुलुमखा! माता त्रिपुरासुन्दरीर पून्यो भुमिते एशे आमि निजेके धोंनयो मोने कोरछी। माता त्रिपुरासुन्दरीर ऐइ पून्यो भूमिके अमार प्रोनाम जानाइ॥ सबसे पहले तो मैं आप सबसे सर झुकाकर के माफी मांगता हूं, क्योंकि मुझे करीब दो घंटे आने में देरी हो गई। मैं मेघालय में था, वहां समय जरा ज्यादा गया और मुझे बताया गया कि कुछ लोग तो ग्यारह-बारह बजे स...