2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा भी जुमला निकला’-कांग्रेस
रायपुर 4 जनवरी 2023 /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा भी जुमला निकला। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2016 में यूपी के बरेली में देश के किसानों से वायदा किया था 2022 तक देश के किसानों की आय दुगुनी करने उनकी सरकार नीति बनाएगी। किसानों की आय दुगुनी तो नही हुई 2016 से 2022 हर साल किसानों की आय में 1.5 प्रतिशत की कमी हुई है। जबकि इसके विपरीत जब देश मे यूपीए की सरकार थी हर साल किसानों की आय में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि होती थी। यह दोनों तुलना यह सिद्ध करने के लिए पर्याप्त है कि कौन किसान हितैषी है।
कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा मोदी ने किसानों से यह भी वायदा किया था कि किसानों की उपज का निर्धारण स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप किया जाएगा लेकिन आज क...