Friday, March 29

मुख्यमंत्री ने तांदुला जल संसाधन संभाग दुर्ग अंतर्गत योजनाओं का भूमि पूजन व लोकार्पण किया

-24 करोड़ 28 लाख के कार्यों का हुआ भूमि पूजन जिससे क्षेत्र के गांव होंगे लाभान्वित

-8 करोड़ 83 लाख के एनीकट निर्माण कार्य का हुआ लोकार्पण, पाटन की खारून नदी पर ओदरागहन क्रमांक 2 में होगा निर्माण कार्य

दुर्ग 27 दिसंबर 2022/ आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में 9 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से दुर्ग जिले के खारुन नदी पर निपानी एनीकट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिससे लाभान्वित ग्राम निपानी एवं टिपानी क्षेत्रों में भू-जल संवर्धन होगा एवं 235 हेक्टेयर में स्वयं के साधन से सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसी क्रम में खारुन नदी में ग्राम कौही के पास 4 करोड़ 86 लाख की लागत से, ग्राम बोरेंदा में 03 करोड़ 93 लाख, ग्राम तर्रीघाट में 3 करोड़ 74 लाख की लागत से तटबंध निर्माण कार्य के भूमिपूजन का कार्य किया गया। जिससे लाभान्वित ग्रामों में भूमि का कटाव रुकेगा। ग्राम उमरपोटी जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णाेद्धार एवं नहर प्रणाली का रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग के कार्य हेतु एक करोड़ 97 लाख राशि स्वीकृत की गई है जिससे कृषकों को 93 हेक्टेयर कृषि भूमि से सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ 83 लाख के एनीकट निर्माण कार्य का लोकार्पण किया, यह निर्माण कार्य पाटन की खारून नदी पर ओदरागहन क्रमांक 2 में होगा जिससे भू जल संवर्धन एवं निस्तारी में एक व्यापक बदलाव आएगा। आसपास के क्षेत्र के 225 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा स्वयं के साधन से उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों को बधाई दी और अपने कदम समृद्धि और विकास की ओर बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा क्षेत्र में सिंचाई का विस्तार होने से कृषि में व्यापक पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ में वर्तमान और भविष्य दोनों कृषि का है और कृषि में सहभागिता देने वाले कृषक हमेशा अग्रणी रहेंगे।
ःः000ःः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *