Thursday, March 28

लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ का वेतन विसंगति एवं नया साल मिलन कार्यक्रम के तहत बैठक कर सर्व सम्मिति बनाया।

लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ का वेतन विसंगति एवं नया साल मिलन कार्यक्रम के तहत 7 जनवरी 2023 को कोंडागांव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लिपिक वर्ग केशकाल में बैठक कर सर्व सम्मिति बनाया।

केशकाल – संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ जिला इकाई कोण्डागांव द्वारा नया साल 7 जनवरी 2023 में नया वर्ष की मिलन कार्यक्रम एवं वेतन विसंगति दूर करने के मुद्दे को लेकर कोण्डागांव में प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने के संबंध में लिपिक कर्मचारी की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यालय केशकाल में दिनांक 28/12/2022 को सम्पन्न हुआ। इस बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष एस. के हतारे एवं छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला ईकाई अध्यक्ष यशवंत सिंह एवं राजकुमार मण्डावी जिला लिपिक संघ अन्य कर्मचारियों में हिरालाल नेताम, सतीश सेट्ठी, लिपिक ध्रुव जी तहसील शाखा केशकाल एवं प्रधान लिपिक अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे बैठक में प्रदेश स्तर से आये अध्यक्ष द्वारा 7 जनवरी 2023 को कोण्डागांव में प्रस्तावित 1 दिवसीय हड़ताल में अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *