Thursday, March 28

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी को निधन पर विकास उपाध्याय ने दी श्रद्धांजलि

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी जी के निधन पर आज सुबह चौबे कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम जाकर रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज उनका अंतिम दर्शन कर पावन चरणों में सादर नमन कर भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

विकास उपाध्याय ने ब्रह्माकुमारी कमला दीदी को श्रद्धांजलि देते हुये कहा की उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कल्याणकारी कार्यों के लिए समर्पित कर दिया।

ईश्वर उनकी दिव्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *