अमलीडीह में बस और बाइक की दुर्घटना में घायलों का उपचार जारी

दुर्घटना में 3 लोगों की दु:खद मृत्यु
2 घायलों का मेडिकल कॉलेज और 3 का सीएचसी घरघोड़ा में हो रहा उपचार
24 लोगों को प्राथमिक उपचार के पश्चात अस्पताल से मिली छुट्टी

रायगढ़, 8 नवम्बर 2022/ आज दोपहर 12 बजे ग्राम अमलीडीह और सामारुमा के बीच बासुदेव बस और बाइक की टक्कर हो गई। एसडीएम घरघोड़ा श्री रोहित सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बाईक सवार तीन व्यक्तियों की दु:खद मृत्यु हो गई है। टक्कर के बाद बस भी पलट गई। प्रशासन और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल 112 के माध्यम से घरघोड़ा अस्पताल लाया गया। घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुल 29 आहतों को उपचार हेतु भर्ती किया गया। जिसमें से दो व्यक्तियों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया एवं 3 व्यक्तियों का उपचार घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। शेष 24 व्यक्तियोंं को सामान्य उपचार के पश्चात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शासन द्वारा मृतक के परिजनों एवं घायलों को दी जाने वाली तात्कालिक सहायता राशि के लिए कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। शासन-प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार के लिए पूरा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Related Posts

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

रायपुर, 13 मई 2025:मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज राष्ट्रीय जनता पार्टी (नेशनल पीपल्स पार्टी) के अध्यक्ष…

Read more

अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान

रायपुर, 13 मई 2025 : केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल हुए।…

Read more

You Missed

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान

अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान

छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन: सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन: सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों से की सीधी बातचीत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों से की सीधी बातचीत

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों का हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों का हुआ सम्मान

मुख्यमंत्री साय जनजातीय संग्रहालय का 14 मई को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय जनजातीय संग्रहालय का 14 मई को करेंगे लोकार्पण