उत्तर विधानसभा को जीतना हमारा प्रमुख लक्ष्य  – पचौरी

उत्तर विधानसभा के चार मंडलों की बैठक में नवमतदाताओं का किया सम्मान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के उत्तर विधानसभा के वीर सावरकर मंडल, गुरूनानक मंडल, राजाभोज मंडल, और कमलापति मंडल में शुक्रवार को बैठक संपन्न हुई। उत्तर विधानसभा के सभी मंडलों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने अलग-अलग मंडलों की बैठक को संबोधित किया।
गुरूनानक मंडल के कमेटी हाल ईदगाह हिल्स में आयोजित मंडल बैठक में जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि निर्वाचन विभाग के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पार्टी द्वारा निर्धारित त्रिदेव बीएलए इत्यादि को पूरे प्रण प्राण के साथ जुटकर बूथ को मजबूत करना है। साथ ही जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए नगर में जन जागरूकता का कार्य करें। श्री पचौरी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष और मंडल पदाधिकारियों को अधिक से अधिक नाम जोड़ने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर विधानसभा जीत सकते है। श्री पचौरी ने गुरुनानक मंडल, वीर सावरकर मंडल के साथ ही अन्य मंडलों के बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों एवं वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ताओं की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु बैठक ली। श्री पचौरी ने गुरूनानक मंडल के वार्ड क्रमांक 10 के बूथ क्रमांक 47 से 57 तक 51 नवमतदाताओं का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

श्री पचौरी ने कहा कि लंबे समय से उत्तर विधानसभा विपक्ष के कब्जे में रही है। इस बार कार्यकर्ता प्रण लें और उत्तर विधानसभा को जीतकर यह बता दें कि भाजपा संगठन बहुत मजबूत है। इसी लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
इस अवसर पर गुरु नानक मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुकरेजा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अतुल घेंघट, पार्षद श्रीमती सरोज असेरी, श्री गंगाराम घोसरे, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजेश कनोजिया, जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल राजपूत, श्री मनोज राठौर, श्री प्रवीण प्रेमचंदानी, श्री रवि शर्मा, श्री बालिस्ता रावत, श्री महेश मकवाना, उत्तर विधानसभा प्रभारी श्री चेतन भार्गव, पार्षद श्री देवेंद्र भार्गव, पूर्व पार्षद श्री विष्णु राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल तिवारी, राजा भोज मंडल अध्यक्ष श्री विकास सोनी, श्री पप्पु हसन, श्री गौरव गुप्ता, रानी कमलापति मंडल अध्यक्ष पार्षद श्री शैलेश साहू उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री पटवा को दी श्रद्धांजलि
जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने जिला कार्यालय अटल धाम और विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा के निवास पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही सुंदरकांड पाठ में भी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री साय जनजातीय संग्रहालय का 14 मई को करेंगे लोकार्पण

*नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को देंगे नियुक्त पत्र* *जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थी होंगे सम्मानित* रायपुर, 13 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बुधवार…

Read more

छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन: सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश

*51 एकड़ क्षेत्र में बन रहा है भव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त विधानसभा परिसर* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की उच्च स्तरीय समीक्षा*…

Read more

You Missed

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान

अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान

छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन: सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन: सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों से की सीधी बातचीत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों से की सीधी बातचीत

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों का हुआ सम्मान