एक माह में प्राकृतिक आपदा के 43 प्रकरणों का निराकरण, परिजनों को दी गई 1.72 करोड़ की सहायता राशि

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों का तेजी से हो रहा निराकरण
माह अक्टूबर में जिले में प्राकृतिक आपदा के 43 प्रकरणों का हुआ निराकरण
मृतक के नजदीकी वारिसानों को दिए गए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि

रायगढ़, 12 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश विशेष रूप से सभी राजस्व अधिकारियों को दिए हुए हैं। जिससे पीडि़त परिवार को ऐसे मुश्किल समय में सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जा सके। उनके निर्देश के परिपालन में बीते अक्टूबर माह रायगढ़ जिले में प्राकृतिक आपदा के 43 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें मृतक के वारिसानों को आरबीसी 6-4 के  तहत 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।
कलेक्टर श्रीमती साहू ने प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में सभी एसडीएम को सारी औपचारिक कार्यवाही जल्द से जल्द पूरे करने के निर्देश दिए हुए हैं। जिसके आधार पर मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। मृतकों के मृत्यु के संबंध में संबंधित तहसीलदारों द्वारा पटवारी प्रतिवेदन, पंचनामा, डॉक्टर का शव परीक्षण रिपोर्ट, संबंधित थाना का मर्ग प्रतिवेदन एवं शपथ पूर्वक बयान के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी की गई। तहसील स्तर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सहायता राशि प्रदान करने की अनुशंसा की गई। जिसके पश्चात सहायता राशि स्वीकृत कर परिजनों को वितरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में माह अक्टूबर 2022 में सभी अनुविभाग अंतर्गत प्राकृतिक आपदा के तहत जैसे पानी में डूबने, सर्पदंश से मृत्यु, बिजली गाज, आग में जलने, गड्ढों में गिरने एवं खदान धसकने से कुल 43 लोगों की असामायिक मृत्यु हो गई थी। उक्त सभी प्रकरणों में कलेक्टर रायगढ़ के निर्देशन में संबंधित अनुविभाग के एसडीएम द्वारा तहसीलदार की अनुशंसा पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत कर वितरण कर दिया गया है। जिसके तहत मृतक के परिवारजनों को कुल 1 करोड़ 72 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई। इनमें रायगढ़ अनुविभाग अंतर्गत 10, पुसौर के 01, खरसिया के 7, घरघोड़ा के 5, तमनार के 2 एवं धरमजयगढ़ में 18 प्रकरण थे।

Related Posts

नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा – मुख्यमंत्री

*नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में मिली ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी सुरक्षाबलों को बधाई* रायपुर, 9 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में…

दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो, कमलमय हुआ पूरा शहरदु दुर्ग शहर के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा है जरूरी

  दुर्ग/रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार और सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *