अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा छत्तीसगढ़ इकाई की प्रदेश स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह एवं संरक्षक रविंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा सामाजिक शशक्तिकरण में युवा सदैव अग्रणी भूमिका में रहे हैं आगे भी युवाओं को राष्ट्र की सेवा में अपने दायित्व के प्रति सजग होकर कार्य करते रहना हैं, छत्तीसगढ़ बारहवी परीक्षा 2018 के टॉपर रहे आदित्य सिंह को सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
शिक्षा,रोज़गार आदि युवाओं की जो वर्तमान चनौतिया है इस पर भी प्रकाश डालकर उचित पहल करने की आवश्यकता हैं।
आगे संगठन का विस्तार करते हुए रायगढ़ से धनविजय सिंह को प्रदेश महासचिव,संतोष सिंह प्रदेश सचिव,सुमन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष,राणा आनन्द प्रदेश सचिव,वसु ठाकुर प्रदेश मंत्री,ऋषभ सिंह जिला उपाध्यक्ष,विनीत सिंह जिला संगठन मंत्री,मनीष सिंह जिला उपाध्यक्ष, धनजी सिंह उपाध्यक्ष रौनक सिंह को बेमेतरा प्रभारी,विवेक प्रताप सिंह सूरजपुर प्रभारी रमेश सिंह को कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गईं।
- उक्त बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक सरोज सिंह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निशान्त सिंह ठाकुर,प्रभारी अजीत सिंह,संगठन मंत्री राज सिंह हाड़ा, महामंत्री सुनील सिंह,उपाध्यक्ष विवेक परमार,कोषाध्यक्ष सुमित सिंह प्रमुख सचिव रोहित सिंह तिरंगा,राज चौहान,प्रकाश कलचुरी,मनोज सिंह सहित भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग सम्मिलित हुए।