खाद्य मंत्री   भगत ने मां अन्नपूर्णा देवी की अराधना कर धान खरीदी महाभियान का किया शुभारंभ

 
राज्योत्सव के साथ ही प्रदेश में आज से धान खरीदी शुरू
 
प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
 
इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान
 
25.72 लाख किसानों का पंजीयन

रायपुर, 01 नवम्बर 2022/खाद्यमंत्री श्री अमरजीत भगत ने रायपुर जिले के मंदिरहसौद सहकारी समिति में मां अन्नपूर्णा देवी की अराधना कर धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ किया। राज्योत्सव के साथ ही आज से प्रदेश के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी शुरू हो गयी है। मंत्री श्री भगत ने प्रदेश में आज से शुरू हो रहे धान खरीदी के महाभियान पर किसानों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है।
राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी है। इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.72 लाख किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 61 हजार नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
मंत्री श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए एक नवम्बर 2022 से धान ,खरीदी शुरू हो गयी है। किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदी के लिए राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं कर ली गई है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए, इसको लेकर सभी केन्द्रों में बेहतर प्रबंध किए जाने के साथ ही व्यवस्था पर मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। धान खरीदी हेतु बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है। धान खरीदी के लिए सभी समितियों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स का पंजीयन किया जा रहा है। राज्य में अवैध धान की आवक रोकने तथा संवेदनशील उपार्जन केन्द्रों पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सीमावर्ती सोसायटियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान का अवैध परिवहन न हो, इसकी रोकथाम के लिए चेकपोस्ट भी बनाए गए हैं, जहां अधिकारियों की टीम माल वाहकों पर कड़ी निगरानी रखेगी।
इस मौके पर मार्कफेड के एमडी श्री मनोज के. सोनी, समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह ध्रुव, नगर पंचायत मंदिर हसौद के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी

मनीषा नगारची (स्टेट ब्यूरो ) रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित “प्रेस से मिलिए ” कार्यक्रम में रविवार को मनोज जोशी प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं भारतीय फिल्म अभिनेता शामिल हुए  इस अवसर…

Read more

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के समर्थन में सेजबहार में निकला तिरंगा रैली

  रायपुर, सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-1 और गुलशन वाटिका के निवासियों द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य, समर्थन एवं सम्मान में एक भव्य तिरंगा रैली…

Read more

You Missed

चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी

चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के समर्थन में सेजबहार में निकला तिरंगा रैली

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के समर्थन में सेजबहार में निकला तिरंगा रैली

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन आवासों का किया निरीक्षण, आवश्यक सुधार कार्यों के दिए निर्देश

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन आवासों का किया निरीक्षण, आवश्यक सुधार कार्यों के दिए निर्देश

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान, कृषक कलम साय को मिली नलकूप खनन की स्वीकृति

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान, कृषक कलम साय को मिली नलकूप खनन की स्वीकृति

समाधान शिविर में मिली शिकायत का हुआ त्वरित निराकरण, हैंडपंप हुआ सुचारू

समाधान शिविर में मिली शिकायत का हुआ त्वरित निराकरण, हैंडपंप हुआ सुचारू

मनोरंजक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक सवालो के बीच उठाया रंगारंग कार्यक्रम का आनंद

मनोरंजक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक सवालो के बीच उठाया रंगारंग कार्यक्रम का आनंद