दीपवाली मे निःशुल्क दिया वितरण का मुख्य उद्देश्य मेरे विधानसभा के अंतिम घरो में रोशनी पहुँचाना:- विकास उपाध्याय

रायपुर पश्चिम में निःशुल्क दिया वितरण दिये के प्रकाश से दीपावली में जगमगाये मेरा विधानसभा…. विकास उपाध्याय

दीपोत्सव के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा रायपुर पश्चिम विधानसभा के विभिन्न क्षेत्र अग्रसेन चौक, रामनगर कबीर चौक,पहाड़ी चौक,भारत माता चौक, शुक्रवारी बाजार, खमतराई दुर्गा मंदिर के पास, मोहबा बाज़ार, हीरापुर बाज़ार के पास एटीएम चौक, रामकुंड, डंगनिया बाज़ार मे निःशुल्क दिया वितरण किया गया। दिया वितरण वरिष्ठजनो, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के कर कमलों से कराया गया।
विधायक विकास उपाध्याय हमेशा से ही जनसेवा के लिए समर्पित है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनकी मूलभूत आवश्यकताओ को पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। इसी कड़ी मे आज विकास उपाध्याय द्वारा यह दिया वितरण गरीब परिवार के बीच इसलिए बांटा गया है ताकि दीपावली के पर्व पर हर गरीब का घर रौशन हो सके और त्योहारों की खुशी उनके पूरे परिवार के चेहरे पर बरकरार रहे। साथ ही विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह निर्देशित भी किया कि अपने आस पास के ऐसे परिवारो को चिन्हित करे जो दीपावली मे दिया जलाने मे असमर्थ हो, उन तक दिया पहुँचाया जाये ताकि उनका घर भी दीपावली मे रौशन हो सके। विकास उपाध्याय ने विदेशी चाइनीज लाइटों का पूर्णत: बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें स्वदेशी मिट्टी के दियो से अपने घरो को रौशन करना चाहिए, इससे मिट्टी के दीयों काे बनाने वाले कुम्हार भाइयों के लिए रोजगार उत्पन्न होगा। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और यह पर्यावरण संरक्षित करने में भी सहयोगी होगा।
विकास उपाध्याय ने दीपावली के मौके पर बताया कि दीपावली का त्यौहार खुशियों और सुख-समृद्धि का त्यौहार है। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है। यह पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। यह पांच दिवसीय, हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला, सबसे बड़ा त्यौहार है। दीपावली एक दिवसीय पर्व नहीं है, अपितु यह कई त्यौहारों का समूह है, जिनमें धन त्रयोदशी अर्थात धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज सम्मिलित हैं। दीपावली महोत्सव कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी से शुक्ल पक्ष की दूज तक हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है बल्कि इसका सामाजिक, आध्यात्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और आर्थिक महत्व भी है। यह त्यौहार सामाजिक एकता को बढ़ाने का कार्य करता है। इस मौके पर किये जा रहें दिया वितरण का मुख्य उद्देश्य है कि दीपावली पर हर घर रौशन हो सके और सभी मिलजुलकर ख़ुशी ख़ुशी दीपावली मना सकें।

Related Posts

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के समर्थन में सेजबहार में निकला तिरंगा रैली

  रायपुर, सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-1 और गुलशन वाटिका के निवासियों द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य, समर्थन एवं सम्मान में एक भव्य तिरंगा रैली…

Read more

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल

रायपुर, 18 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर ग्राम मुलेर में की गई घोषणाएं अब…

Read more

You Missed

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के समर्थन में सेजबहार में निकला तिरंगा रैली

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के समर्थन में सेजबहार में निकला तिरंगा रैली

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन आवासों का किया निरीक्षण, आवश्यक सुधार कार्यों के दिए निर्देश

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन आवासों का किया निरीक्षण, आवश्यक सुधार कार्यों के दिए निर्देश

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान, कृषक कलम साय को मिली नलकूप खनन की स्वीकृति

सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान, कृषक कलम साय को मिली नलकूप खनन की स्वीकृति

समाधान शिविर में मिली शिकायत का हुआ त्वरित निराकरण, हैंडपंप हुआ सुचारू

समाधान शिविर में मिली शिकायत का हुआ त्वरित निराकरण, हैंडपंप हुआ सुचारू

मनोरंजक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक सवालो के बीच उठाया रंगारंग कार्यक्रम का आनंद

मनोरंजक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक सवालो के बीच उठाया रंगारंग कार्यक्रम का आनंद

हसदेव-बांगो डूबान क्षेत्र में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला एक्वापार्क

हसदेव-बांगो डूबान क्षेत्र में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला एक्वापार्क