धान खरीदी का महाभियान: पहले सप्ताह में 1.11 लाख मीट्रिक टन खरीदी

37,641 किसानों ने बेचा धान: 295.65 करोड़ रूपए का भुगतान
धान विक्रय के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र
टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से भी जारी किए जा रहे टोकन

रायपुर, 07 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान 01 नवम्बर से प्रारंभ है। यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। बीते सात दिनों में राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर 1 लाख 10 हजार 196 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। आज 7 नवम्बर को किसानों से 39 हजार 946 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत अब तक 295.65 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है।

खाद्य विभाग सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि धान बेचने वाले किसानों को 16589 टोकन जारी किए गए थे। जिसमें 1857 टोकन तुंहर हाथ एप्प द्वारा जारी किए गए थे। आगामी दिवस की खरीदी के लिए राज्य में धान उपार्जन के लिए 21,804 टोकन तथा तुंहर हाथ एप के जरिये 2,269 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य में धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी है। अधिकारी धान की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। धान खरीदी को लेकर कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 1.86 लाख नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

Related Posts

नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा – मुख्यमंत्री

*नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में मिली ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी सुरक्षाबलों को बधाई* रायपुर, 9 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में…

दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो, कमलमय हुआ पूरा शहरदु दुर्ग शहर के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा है जरूरी

  दुर्ग/रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार और सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *