मुख्यमंत्री ने देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 10 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान को याद करते हुए कहा है कि आजाद भारत में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ शिक्षा व्यवस्था के सुधार में मौलाना अबुल कलाम आजाद जी का बड़ा योगदान रहा है। उनकी याद और सम्मान में उनके जन्मदिन 11 नवम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

श्री बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार मौलाना अबुल कलाम आजाद जी के पदचिन्हों पर चलकर छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सुविधायुक्त वातावरण देने के लिए आत्मानंद स्कूलों की स्थापना की गई है। निर्धन और दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को भी अब शहरों के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तरह शिक्षा के अवसर और संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं। वास्तविक अर्थों में यह देश के प्रथम शिक्षा मंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि है

Related Posts

नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा – मुख्यमंत्री

*नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में मिली ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी सुरक्षाबलों को बधाई* रायपुर, 9 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में…

दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो, कमलमय हुआ पूरा शहरदु दुर्ग शहर के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा है जरूरी

  दुर्ग/रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार और सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *