राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2022 

 लकड़ी और चमड़े से बने वाद्ययंत्रों के साथ होगी
घबुकुडु नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति
उड़ीसा की घुडका जनजाति के कलाकार पहुंचे राजधानी


रायपुर, 31 अक्टूबर 2022/उड़ीसा की घुमंतु जनजाति लकड़ी और चमड़े से बने वाद्ययंत्रों के साथ मनमोहक प्रस्तुति देंगे। राजधानी रायपुर कें साइंस कॉलेज मैदान में एक नवंबर से शुरू हो रहा है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में उड़ीसा के घुडका जनजाति के कलाकार पहली बार शामिल होने जा रहे हैं। ये कलाकार मुख्य मंच पर घबुकुडु नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

घबुकुडु नृत्य में लगभग 22 कलाकार अपने परंपरागत् परिधानों में सज-धजकर घुडका गीत गाते हुये नृत्य करते हैं। इस नृत्य में लकड़ी और चमड़े से बने वाद्य यंत्र घुडका का उपयोग किया जाता है। नृत्य में पुरूष और महिला दोनों शामिल होते है। नृत्य समूह के मुखिया सुश्री रीमा बाघ ने बताया कि महिलायें कपटा (साड़ी), हाथों में भथरिया और बदरिया, गले में पैसामाली, भुजाओं में नागमोरी पहन कर नृत्य करती है। इसी प्रकार पुरूष लंगोट (धोती) और सिर में खजूर की पत्ती से बनी टोपी विशेष रूप से पहनते है। उन्होंने बताया कि घुडका जनजाति घुमन्तु प्रजाति है, इस नृत्य का प्रदर्शन वे जंगल से बाहर भ्रमण के दौरान आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। यह जनजाति भोजन से लेकर अन्य जरूरतों के लिए पूरी तरह वन संसाधनों पर निर्भर रहती है। ये अपने परंपरागत् देवी-देवाताओं में गहरी आस्था रखते हैं।

Related Posts

जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने उच्च शिक्षा, पशुपालन और ग्रामोद्योग पर विशेष फोकस: मुख्यमंत्री श्री साय* *बजट में बड़ी वृद्धि के साथ प्रदेश में नवाचारों को बढ़ावा, हर वर्ग…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

*ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की मांग पर श्री साव ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों दिए निर्देश* रायपुर. 19 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश

जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से व्यापक तौर पर करना होगा कार्य – कलेक्टर

जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से व्यापक तौर पर करना होगा कार्य – कलेक्टर

औद्योगिक नीति 2024-2030 अंतर्गत प्राप्त सुविधाओं का लाभ ले उद्यमी : कलेक्टर

औद्योगिक नीति 2024-2030 अंतर्गत प्राप्त सुविधाओं का लाभ ले उद्यमी : कलेक्टर

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति

‘‘वन परिक्षेत्र रेंगाखार में अवैध परिवहन करते 04 नग साल चौखट एवं 01 नग दो पहिया वाहन जप्त किया गया‘‘

‘‘वन परिक्षेत्र रेंगाखार में अवैध परिवहन करते 04 नग साल चौखट एवं 01 नग दो पहिया वाहन जप्त किया गया‘‘