Thursday, March 28

छठ पूजा सम्पन्न, बड़ी संख्या में छठव्रतियों के साथ बिलासपुर के नागरिक पूजा के साक्षी बने

समिति ने बैठक कर सभी सेवादारों, पदाधिकारियों सहित प्रशासनिक विभागों का आभार प्रकट किया

बिलासपुर ! 31 अक्टूबर को उदयमान सूर्य को अर्ध्य देकर छठ व्रत एवं छठ महापर्व का आज समापन हुआ। आज हजारों की संख्या में छठ व्रतियों के साथ पवित्र अरपा के तट पर छठ माता की आराधना करने बिलासपुर शहर के जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, बुद्धजीवी, धर्म परायण नागरिक एवं छठ माता को जानने एवं मानने वाले भक्तगण बड़ी संख्या में पहुंचे और व्रतियों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं बिलासपुर के नागरिक अपनी मनोकामना के साथ ही बिलासपुर छत्तीसगढ़ एवं भारत के लिए प्रार्थना की और सभी के बीच भाईचारा और शांति बनी रही और शहर, प्रदेश और देश विकासशील बना रहे।
मंच पर बिलासपुर के सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक बिलासपुर शैलेश पाण्डेय, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पार्षद उमेश चन्द्रकुमार, रामा बघेल, शैलेन्द्र जायसवाल, पूर्व पार्षद वी.रामाराव, डीआईजी आरपीएफ भवानीशंकर नाथ सहित शहर के गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वहीं पूजा में शामिल होने जिलाधीश श्री सौरभ कुमार, कमिश्नर नपानि कुणाल दुदावत, शहर के प्रतिष्ठित डॉ.अभिराम शर्मा पहुंचे।
छठ पूजा समिति की बैठक पूजा कार्य समाप्त होने के पश्चात छठ घाट पर हुई, जिसमें संरक्षक एस.पी.सिंह, एस.के.सिंह, अध्यक्ष प्रवीण झा ने सभी सेवादार, कमेटी के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया, जो पिछले 20 दिन से छठ घाट पर रहकर अपनी सेवायें दे रहे थे। बैठक के दौरान उन बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई, जहां कमी दिखाई दी।
बैठक के दौरान विशेष रूप से धन्यवाद प्रस्ताव पास कर महापौर रामशरण यादव, आयुक्त कुणाल दुदावत, अपर आयुक्त  राकेश जायसवाल, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, रोहित बघेल, जोन आयुक्त रंजना अग्रवाल, सीएसईबी के ईई राजकुमार एवं नगर निगम, पुलिस प्रशासन, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, सीएसईबी, स्वास्थ्य विभाग, नगर सेना, सहित एनसीसी के छात्रों, उपस्थित एनजीओ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में संरक्षक एचपीएस चौहान, वी.एन.झा, विनोद सिंह, अशोक झा, डॉ.बृजेश सिंह, ए.के.कंठ, लव कुमार ओझा, अध्यक्ष प्रवीण झा, उपाध्यक्ष विजय ओझा, रामप्रताप सिंह, सचिव अभय नारायण राय, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार दास, गणेश गिरी, सुधीर झा, मुन्ना सिंह, संजय सिंह राजपूत, राकेश दीक्षित, श्रीमती सपना सराफ, हरिशंकर कुशवाहा, चन्द्रकिशोर, डॉ.कुमुद रंजन, दिलीप चौधरी, धनंजय झा, अर्जुन सिंह, पी.के.सिंह, रौशन सिंह, प्रशांत सिंह, सतीश सिंह, गोपाल सिंह, सी.एम.सिंह, गणनाथ मिश्रा, जितेन्द्र ठाकुर, अजीत पंडित, विनोद सिन्हा, राजीव गिरी, सीपी साहू, महेश झा, रामसखा चौधरी, बृजराज सिंह, मुकेश झा, पी.सी.झा, पी.एन.सिंह, वी.के.मिश्रा, शिव प्रसाद आगरे, राम गोस्वामी, विरेन्द्र तिवारी, कमलेश सिंह, विजय दुबे, ललितेश्वर सिंह, पंकज सिंह, अरकांत तिवारी, अनिकेत सिंह, रविन्द्र कुशवाहा धीरज झा, शौलेन्द्र सिंह, रूपेश कुशवाहा, मुरारी दुबे, जसवंत सिंह, वकील सिंह, सुभाष तिवारी, अनिल सिंह,विनोद सिन्हा, योगेन्द्र शर्मा, सन्नी गोस्वामी, शरद खैरवार, अविनाश त्रिपाठी, राजू प्रताप, निलेश सिंह क्षत्रीय, राजेश प्रताप सिंह, राहुल सिंह, निरंजन जायसवाल, स्वप्निल श्रीवास्तव, विनोद पाण्डेय, अजय निषाद, शिवेन्द्र प्रसाद मिश्रा, नागेन्द्र सिंह, केशव झा, रवि रंजन ओझा, सुरेश सिंह, भानु प्रताप कुशवाहा, नवल वर्मा, विवेक देवांगन, रितेश तिवारी, सुरजीत सिंह, मयंक तिवारी, विजय ठाकुर, अनिल कुशवाहा, आकाश सिंह यादव, मृणाल गुप्ता, चंदन सिंह यादव, रविन्द्र सिंह, शुभम सिन्हा, जैकी गुप्ता, जय सिंह, अरूण कुमार, संतोष राय, श्याम चौधरी विनय प्रधान, आशीष चौधरी, राघव झा, अजय सिंह, अरविंद सिंह, कमलेश दुबे, मनोज केडिया, एस.पी.सिंह भोजपुरी, विजय बघेल, विमल सिंह, सचिन कुमार माझी, हिमांशु कुमार माझी, कुबेन डडसेना, अमन, आशुतोष आनंद, निशांत प्रत्युस, शुभम राय, बी.के.मिश्रा, बी.एन.सैनी, दर्शन सिंह, दिलीप सिंह, अवधेश कुमार, लाल बाबू प्रसाद, ए.के.पाण्डे, सुनील सिंह काका, अमन ठाकुर, विशाल शर्मा, श्याम शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, सुनवान सिंह यादव, परमात्मा तिवारी, हरेन्द्र तिवारी, ददन पाण्डेय, विनोद सिंह हेमूनगर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सचिव अभय नारायण राय ने किया, स्वागत भाषण अध्यक्ष प्रवीण झा, भूमिका संरक्षक एस.पी.सिंह, आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने किया।
नगर सेना की मोटर बोट पलटने की छोटी घटना घटी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुई, समिति के लिए गौरव की बात है कि समिति के कार्यालय सचिव रोशन सिंह ने जान पर खेलते हुए कपड़े उतार नदी में छलांग लगाई, पलटी हुई मोटर बोट तक पहुंचे और बोट पर सवार सभी लोगों को खींचकर सकुशल घाट ले आये। समिति ने रोशन सिंह के कार्यों की प्रशंसा की और आभार जताया।
छठ पूजा समिति ने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का आभार जताया कि छठ पूजा के सचिव और अरपा माता के जुडे हुए अभय नारायण राय को अरपा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *