Thursday, April 18

दीपोत्सव कार्यक्रम, जनसहयोग से हुआ पूरा

0 दलपत सागर के स्वर्णिम इतिहास के गवाह बने बस्तर समुदाय वासी
0 लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाया दलपत सागर
0 छत्तीसगढ़ में मिसाल बना यह नजारा…

जगदलपुर। बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े तथा आईजी बस्तर पी. सुंदरराज के मार्गदर्शन में चाक चौबंध व्यवस्था बनाई गई। सारे पुलिस अधिकारियों द्वारा पार्किंग सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। महापौर सफीरा साहू तथा ईंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा के अथक प्रयासों से तथा मितान क्लब के सदस्यों की रही सक्रिय भूूमिका। दीप सजाने के कार्य में यूवोदय के स्वयं सेवकों के साथ स्वच्छता दीदीयों ने महत्वपूर्ण योगदान देकर इस आयोजन को स्वर्णिम अध्याय के रूप में एक मिसाल कायम की। इसी तारतम्य में शनिवार की शाम जगदलपुर का दलपत सागर लाखों  दीयों की रोशनी से जगमगा उठा।  नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की पहल पर नगर वासियों, जनप्रतिनिधियों व  विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से दलपत सागर के संरक्षण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के लिए लोगों से दान में दीपक, तेल और बातियाँ ली गई थीं। स्वच्छ  जगदलपुर के संकल्प पर दीपोत्सव के इस कार्यक्रम को लेकर शहर के सभी वर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिला और पूरे दलपत सागर के आसपास मेले से माहौल बन गया। बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी जाति-सम्प्रदाय और आय वर्ग के लोगों की सहभागिता से यहां का उत्साह और भी अधिक बढ़ गया, वहीं रानी घाट में पूजा अर्चना के बाद एक साथ  सवा दो लाख दीयों की रोशनी में दलपत सागर की सुंदरता भी कई गुना बढ़ गई। इस दौरान दलपत सागर के किनारों के साथ ही दलपत सागर की पानी मे छोड़े गए दोनों में जलते दीपक और आसमान में छोड़े गए गुब्बारों में दियों की रोशनी जल-थल और नभ को रोशनी से भर दिया। दलपत सागर के आसपास दीप उत्सव पर जमकर आतिशबाजी भी की गई,  जिससे पूरा माहौल उल्लासमय हो गया । दीपोत्सव के कार्यक्रम में संसदीय सचिव रेखचंद जैन,  पद्मश्री धर्मपाल सैनी, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग  सहित जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर दीपोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि यह दलपत सागर अपने अस्तित्व को खोता जा रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दलपत सागर को पुनर्जीवन देने का कार्य किया। जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण कार्य को किया। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि आज यहां सवा दो लाख दीए जलाए जा रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए युवोदय के स्वयंसेवक, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य सहित विभिन्न संगठनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर निगम की अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, स्थानीय पार्षद योगेन्द्र पांडे ने भी संबोधित किया।  दलपत सागर में आयोजित तैयारी का अवलोकन प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने भी किया। इस अवसर पर उनके साथ सांसद दीपक बैज भी उपस्थित थे। उन्होंने इस आयोजन को बस्तरवासियों के जल और प्रकृति के प्रति प्रेम और आस्था का अनुपम उदाहरण बताते हुए इसकी प्रशंसा की। इस ऐतिहासिक यादगार पल में नगर के समाजसेवी श्रीनिवासराव मद्दी परिवार का भी सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *