Friday, March 29

हमने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 14 खेल कराए, आपने 38 खेल करा दिए, भिलाई ओलंपिक का आयोजन रहा बढ़िया

-छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 70 साल की बुजुर्ग महिलाएं भी बरसों बाद खेली भी और जीतीं भी, भिलाई ओलंपिक के समापन पर मुख्यमंत्री का सम्बोधन

– भिलाई ओलंपिक का शानदार समापन, 40 खेलों के प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट किया

– 5500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

– सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा की धुन पर आयोजित इस विराट आयोजन में झूम उठे खिलाड़ी और दर्शक

– रिमोट से पुष्प वर्षा कर पंडित नेहरू को जन्मदिन पर किया सादर नमन

– पंडित नेहरू की भिलाई से जुड़ी स्मृतियों से जुड़ा एलबम भी लोकार्पित किया

– ढाई मिनट की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, इसमें पंडित नेहरू और भिलाई से जुड़ी स्मृतियां दिखाई गई

दुर्ग 14 नवंबर 2022/ भिलाई भारत का भविष्य है। यह पंडित नेहरू हमेशा कहते थे। आज उनके जन्मदिवस पर भिलाई ओलंपिक के समापन के अवसर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी आये। यहां उन्होंने मुक्केबाजी और जूडो का प्रदर्शन भी देखा। मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह हम सबके लिए महत्वपूर्ण दिन है। हमने प्रदेश में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के आयोजन किया। 70 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने भी न केवल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया अपितु विजय भी हासिल की। लोग हमारे परंपरागत खेलों को भूलते जा रहे थे। मोबाइल के दौर में लोग खेल भूलते जा रहे थे। इससे नई स्फूर्ति का संचार हुआ।
हमने तो केवल 14 खेलों का आयोजन किया। आपने तो 38 खेलों का आयोजन किया। मैं जिला प्रशासन की इसके लिए प्रशंसा करता हूँ।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि यहां भव्य आयोजन हुआ। ऐसे आयोजन से पूरा शहर स्फूर्ति से भर जाता है।
अपने संबोधन में भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई शिक्षा और खेल के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री महोदय ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आरंभ किया तो हमें भी प्रेरणा मिली और इस खेल का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि भिलाई का समाज इतना विविध है कि हमेशा देश में होने वाली गतिविधि यहां होती है। हम लोग अनेकता में एकता को जीते हैं।
इस मौके पर अपने संबोधन में महापौर श्री नीरज पाल ने कहा कि भिलाई ओलंपिक में लगभग साढ़े पांच हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। काफी उत्साह से उन्होंने भाग लिया। मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में शहर तेजी से तरक्की कर रहा है।
इस मौके पर पंडित नेहरू की स्मृतियों से जुड़ा एल्बम भी लोकार्पित किया गया। साथ ही ढाई मिनट से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री भी जारी की गई। मुख्यमंत्री ने रिमोट से बटन दबाकर पंडित नेहरू की तस्वीर में पुष्प वर्षा की और उन्हें सादर नमन किया।
आभार प्रदर्शन भिलाई निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास ने किया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर भिलाई चरौदा महापौर श्री निर्मल कोसरे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू,  एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
::000::

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *