कबीरधाम जिले में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक बनेगी 9 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से सड़क
कैबिनेट मंत्री अकबर ने आज 10 करोड़ रूपए की राशि से स्वीकृत 7 अलग अलग कार्यों के लिए वर्चुअल भूमिपूजन किया*
*कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने आज वर्चुअल कार्यक्रम में कवर्धा और बोडला जनपद को दी करोड़ों रूपए की सौगात*
कवर्धा, 18 जनवरी 2022। वन, परिवहन, आवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के समुचित विकास के लिए 10 करोड़ रूपए के विभिन्न कार्यो की सौगात दी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री ़ऋषि कुमार शर्मा, अपर कलेक्टर श्री वीएस उईके, लोक निर्माण कार्यपालन अभियंता श्री बीके चौहान, एसडीओ श्री बीएस चौरसिया, कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, श्री पिताम्बर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमीता प्रभाती मरकाम, उपाध्यक्ष श्री सनत जायसवाल, श्री अजमत उल्लाह खान, श्री मन्नू चंद्रवं...