जंगल विभाग में हलचल,सहायक वन संरक्षकों की नवीन पदस्थापना
रायपुर, 21 फरवरी 2022/ राज्य शासन द्वारा नव पदोन्नत सहायक वन संरक्षक तथा सहायक वन संरक्षक (राज्य वन सेवा) अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस आशय का आदेश आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इनमें सहायक वन संरक्षक श्री बी.एस. सरोठे - उप वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ से छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर) पदस्थ किया गया है। इसी तरह सहायक वन संरक्षक श्री आर.आर. पैकरा - उप वन मंडलाधिकारी रायगढ़ को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर), सहायक वन संरक्षक श्री एच.सी. पहारे - उप वन मंडलाधिकारी घरघोड़ा को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर), सहायक वन संरक्षक श्री आर.सी. मेश्राम- वन मंडल पश्चिम भानुप्रतापपुर को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर) और सहायक वन संरक्षक श्री डी.के. मेहर - प्रभारी उप...