टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दीं
रायपुर: स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने परिवार के साथ की कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की है। साथ ही बड़े ही भावुक अंदाज में लिखा है - कि जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफर होता है। जिनका संबल आजीवन मिलता है। आज एक पड़ाव और पार हो रहा है। तस्वीरों में भूपेश बघेल अपनी धर्मपत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन की शुभकानाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्...