Thursday, March 28

Day: November 8, 2022

मुख्यमंत्री 8 नवम्बर को देंगे गन्ना उत्पादक कृषकों को 72 करोड़ रूपए का बोनस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री 8 नवम्बर को देंगे गन्ना उत्पादक कृषकों को 72 करोड़ रूपए का बोनस

रायपुर, 07 नवम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 08 नवम्बर को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 71 करोड़ 99 लाख रूपए की राशि बतौर बोनस अंतरित करेंगे, जिसमें वर्ष 2020-21 की शेष राशि 11.99 करोड़ रूपए और गन्ना पेराई वर्ष 2021-22 की 60 करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि शामिल है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य के कृषकों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक आदान जैसे उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक यात्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकी में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत में राहत देने के लिए राज्य शासन द्वारा किसानों को कृषि आदान सहायता प्रदान करने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है। गन्ना पेराई वर्ष 2021-22 में गन्ना उत्पादक कृषकों को प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रूपए एवं शेष राशि गन्ना प्रोत्साहन योजना अ...
धान खरीदी का महाभियान: पहले सप्ताह में 1.11 लाख मीट्रिक टन खरीदी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

धान खरीदी का महाभियान: पहले सप्ताह में 1.11 लाख मीट्रिक टन खरीदी

37,641 किसानों ने बेचा धान: 295.65 करोड़ रूपए का भुगतान धान विक्रय के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से भी जारी किए जा रहे टोकन रायपुर, 07 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान 01 नवम्बर से प्रारंभ है। यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। बीते सात दिनों में राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर 1 लाख 10 हजार 196 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। आज 7 नवम्बर को किसानों से 39 हजार 946 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत अब तक 295.65 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है। खाद्य विभाग सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि धान बेचने वाले किसानों को 16589 टोकन जारी किए गए थे। जिसमें 1857 टोकन तुंहर हाथ एप्प द्वारा जारी किए गए थे। आगामी दिवस ...
बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) बस्तर की कला, संस्कृति व भाषा के संरक्षण में होगी सहायक :  कवासी लखमा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) बस्तर की कला, संस्कृति व भाषा के संरक्षण में होगी सहायक :  कवासी लखमा

जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावंड मार्ग पर स्थित बादल एकेडमी देखते देखते ऊंची उड़ान पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीते माह में यहां शिरकत की थी। और अनेक सौगातों की बौछार भी की थी और कहा था कि यह एकेडमी एक दिन ऊंची ऊंचाईयों पर होगी। वर्तमान कलेक्टर चंदन कुमार के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री के मंशानुरूप विधाओं में अध्ययन की सुविधा मिलने लगेगी। इसी तारतम्य में उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर जिले के बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) अकादमी में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री लखमा ने बादल में प्रवेश ले रहे नए छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि मुख्यमंत्री के घोषणा के उपरांत बादल संस्था की स्थापना हुई। बादल के माध्यम से बस्तर की कला, संस्कृति, भाषा को संरक्षित कर नई पीढ़ी को हस्तांतरित करने का कार्य किया जा रहा है। संस्था को खैरागढ़ के कल...
मुख्यमंत्री आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि करेंगे ऑनलाइन जारी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि करेंगे ऑनलाइन जारी

0 गौमूत्र से 43 हजार लीटर ब्रम्हास्त्र और जीवामृत तैयार, 15 लाख की बिक्री रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 8 नवम्बर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.35 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4.69 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 39 लाख और महिला समूहों को 27 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों  को 361.52 करोड़ का भुगतान गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को 356 करोड 17 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 18 करोड़ रूपए की बोनस राशि भी शामिल है। 08 न...
प्रदेश सरकार के विरुद्ध भाजपा की महतारी हुंकार रैली 11 को – ओजस्वी मंडावी
छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

प्रदेश सरकार के विरुद्ध भाजपा की महतारी हुंकार रैली 11 को – ओजस्वी मंडावी

दंतेवाड़ा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ओजस्वी मंडावी ने बताया कि प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में 11 नवम्बर को प्रदेश सरकार के विरुद्ध महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली के लिए राजधानी में महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक शुरू हो गई है। श्री मंडावी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय और महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत मौजूद रहे। इस रैली में प्रदेशभर की महिलाएं भाग लेंगी। श्रीमती मंडावी ने आगे कहा कि बैठक में महतारी हुंकार रैली का पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर की टैग लाइन में माताओं-बहनों की हुंकार गद्दी छोड़ो सरकार, महिला उत्पीडऩ से लेकर यौन अपराध, शराब की होम डिलीवरी का विरोध, कमीशनखोरी,...
12 नवंबर को दलपत सागर में प्रज्जवलित होंगे एक लाख 81 हजार दीये
छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

12 नवंबर को दलपत सागर में प्रज्जवलित होंगे एक लाख 81 हजार दीये

जगदलपुर। दलपत सागर के तट पर 12 नवंबर को संध्या पर 01 लाख 81 हजार दीये प्रज्जवलित किए जाएंगे। इसकी तैयारियों के लिए महापौर सफीरा साहू ने समस्त समाज के पदाधिकारी व सामाजिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित कर दीप उत्सव के सफल आयोजन की चर्चा की गई। इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए उपस्थित समाज और संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा सभी का सहयोग की बात कही। महापौर  सफीरा साहू ने कहा कि पिछले वर्ष जगदलपुर के दलपत सागर में वृहद स्तर पर दीपोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन जनसहयोग से हुआ था। इस कार्यक्रम की सफलता सामूहिक योगदान से ही संभव है। शहर के सभी समाजों के सहयोग से पिछले वर्ष दीये सजाने के कार्य में युवोदय के स्वयंसेवकों के साथ स्वच्छता दीदियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इस वर्ष राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का भी साथ मिलेगा। इस वर्ष इस आयोजन को लेकर सभी में उत्सुकता है। निश्चित तौर पर दीपदान के माध्...
देश के विभिन्न हिस्सों में पाए जाने वाले पक्षी भी मौजूद है कांगेर राष्ट्रीय उद्यान  में
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

देश के विभिन्न हिस्सों में पाए जाने वाले पक्षी भी मौजूद है कांगेर राष्ट्रीय उद्यान  में

प्रथम बार अनूठा आयोजन... जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर मध्य भारत के जैव विविधता का एक अनोखा खजाना है। पहली बार कांगेर घाटी पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन 25 नवंबर से 27 नवंबर 2022 तक किया जा रहा है। कांगेर घाटी अपने प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता, रोमांचक गुफाओं के लिए देश-विदेश में विख्यात है। यहां भारत के पश्चिमी घाट एवं पूर्वीय हिमालय में पाए जाने वाले पक्षियों को भी देखा गया है। देश के विभिन्न परिदृश्यों में पाए जाने वाले पक्षियों का कांगेर घाटी से संबंध एवं उनके रहवास को समझने का प्रयास समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा किया गया है। इसी कड़ी में एक प्रयास कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा बर्ड कॉउंड इंडिया एवं बर्ड्स एंड वाइल्ड लाइफ ऑफ छत्तीसगढ़ के सहयोग से पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन किया जा रहा है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान निदेशक धम्मशील गणविर ने बताया कि इस पक्षी सर्वे...
राज्य कैंपा मद का जमकर हुआ दुरूपयोग
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

राज्य कैंपा मद का जमकर हुआ दुरूपयोग

0 पेड़ों की अवैध कटाई व निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच आवश्यक जगदलपुर। बस्तर वन मंडल के वन अधिकारी दिलेश्वर साहू की लापपरवाही का खामियाजा वनों को विनाश की ओर पहुंचा रहा है। जब से वन मंडल अधिकारी साहू पदस्थ हुए है तब से वनमडल में भ्रष्टाचार औार अवैध कटाई के साथ अनेक विभागीय कार्य राज्य कैंपा मद से कराए गए कार्यों में व्यापक तौर पर धांधली की निरंतर शिकायतें उच्च स्तर पर हुई है। इसी तारतम्य में बस्तर के अने वनमंडलाधिकारियों को इधर से उधर तबादला किया गया है। वन बल प्रमुख संजय शुक्ला के पदस्थ होने के बाद मुख्यमंत्री के कड़े तेवर के चलते कैँपा मद पर हुए व्यापक पैमाने पर गाडिय़ों की खरीदी तथा अन्य कार्य जो निर्धारित मापदंड में नहीं आते। सामने आने पर कई वन क्षेत्रपाल पर जांच की सुई मंडरा रही है। मुख्य वन संरक्षक शाहिद खान के कड़े रूख से भी वन महकमा उन्हें गुमराह करता आया है। इसी तारतम्य ...
3,33,000 पंजीकृत पशुओं का सघन टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
कोंडागांव, छत्तीसगढ़ प्रदेश

3,33,000 पंजीकृत पशुओं का सघन टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

कोण्डागांव। जिले के सभी पशुओं को खुरहा चपका एफएमडी रोग से बचाने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में 07 नवम्बर से खुरहा चपका टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें जिले में कुल 3,33,000 पंजीकृत पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। एफएमडी खुरहा चपका पशुओं में होने वाली विषाणु जनित संक्रामक बीमारी है। जो एक पशु से दूसरे पशु में तेजी से फैलता है। संकमित पशु को बुखार के साथ मुंह एवं खुर में छाले पड़ जाते है। जिससे पशु खाना पीना बंद कर देता हैं एवं लंगड़ा के चलता है। इस बीमारी से गाय का दुग्ध उत्पादन बहुत कम हो जाता है एवं टीकाकरण से बचाव ही आर्थिक नुकसान से बचने का मुख्य माध्यम है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें शिशिर कांत पांडे के निर्देशन में एफएमडी. कंट्रोल रूम एवं ग्रामवार टीकाकरण दल का गठन किया गया है। जिले में एफएमडी. टीकाकरण की सतत निगरानी हेतु जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार नाग, ...
38वां दीक्षांत समारोह में बस्तर आईजी ने नव आरक्षकों को दिलाई शपथ
छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

38वां दीक्षांत समारोह में बस्तर आईजी ने नव आरक्षकों को दिलाई शपथ

जगदलपुर। नव आरक्षकों की दीक्षांत परेड समारोह में बस्तर आईजी सुंदरराज पी. द्वारा परेड निरीक्षण पश्चात नव आरक्षक को देश एवं समाज की प्रति समर्पित होकर ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक सेवा देने की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को बस्तर आईजी द्वारा ईनाम से पुरूस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के विभिन्न वाहिनीयों के 40 नव आरक्षकों को विगत 10 महीने से कानून व्यवस्था, पुलिस और समाज, पुलिस प्रक्रिया, मैप रीडिंग, पीटी. परेड, योगा, ड्रिल, हथियारों के कुशल संचालन आदि विषयों का प्रशिक्षण दिया जाकर, इन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से दक्ष किया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने दीक्षांत परेड में शामिल नव आरक्षकों को कर्तव्य निर्वहन, जनता की जान-माल की रक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था तथा राष्ट्र की अखण्डता एवं एकता की रक्षा करने हेतु समर्पित होकर कार्य करने की समझाई...