धनोरा एवं ईरागांव थाना क्षेत्र में नकली नोट मामले में थाना इरागांव में अज्ञात नकली नोट कांड गिरोह के ऊपर एफआईआर दर्ज जाँच में जुटी पुलिस – भूपत सिंह धनेश्री एसडीओपी
केशकाल - जिला कोण्डागांव अन्तर्गत ब्लॉक केशकाल के पुलिस थाना धनोरा एवं ईरागांव थाना क्षेत्र के छोटी वनांचल गांव में दीपावली त्यौहार के उपरान्त ग्रामीण क्षेत्र के छोटे मोटे व्यापार करने वाले गरीब ग्रामीणों के पास नकली नोट के अज्ञात गिरोह द्वारा गांव गांव में खपाने में कामयाबी मिलने के बाद जिसकी जानकारी कुछ मिडिया कर्मियों को मिलने के उपरान्त मिडिया कर्मचारियों द्वारा इस गम्भीर मामले को अपने न्यूज के माध्यम से प्रमुखता से उठाकर शासन प्रशासन के अधिकारियों के साथ एवं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों तक प्रेषित करते हुए मामले की निष्पक्ष जाँच कर परदे के पीछे छुपे हुए अज्ञात नकली नोट गिरोह को पकड़ने के साथ बस्तर संभाग के आदिवासी बहुल क्षेत्र में संचालित हाट बजारों में पुलिस के टीम बनाकर बजार हाटो में निष्पक्ष जाँच करने का भी मांग किया गया था। समाचारों में प्रकाशित इस गम्भीर मामले को पुलिस...