Friday, March 29

Day: November 15, 2022

कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भानुप्रतापपुर उप चुनाव भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानद नेताम

रायपुर-भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। ब्रह्मानंद नेताम भाजपा की तरफ से प्रत्याशी होंगे। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की तरफ से छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए भी अपने-अपने प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनाव के लिए रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया गया है, वही राजस्थान के सरदारशहर से अशोक कुमार सिंह और बिहार के कुरहानी से केदार प्रसाद गुप्ता को भाजपा ने अपना प्रत्याशी चुना है। उत्तर प्रदेश के खतौली से राजकुमारी सैनी और उत्तर प्रदेश के ही रामपुर से आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया गया है।...
मुख्यमंत्री से अपेक्स बैंक के संचालक मंडल के नवनियुक्त सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री से अपेक्स बैंक के संचालक मंडल के नवनियुक्त सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 14 नवंबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर के नेतृत्व में अपेक्स बैंक के नवनियुक्त संचालक मंडल सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। नवनियुक्त संचालक मंडल सदस्य श्री द्वारिका साहू, श्री अजय बंसल, श्री शंकर सोढ़ी व श्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज ही उन्होंने अपेक्स बैंक में अपना पदभार ग्रहण किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवनियुक्त संचालक मंडल सदस्यों को नवीन पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं पदेन दायित्वों के कुशलता पूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, जिला सहकारी...
लुटेरे अब सरकारी कार्यालय को भी नहीं छोड़ रहे हैं:कौशिक*
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

लुटेरे अब सरकारी कार्यालय को भी नहीं छोड़ रहे हैं:कौशिक*

 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर के एक सरकारी कार्यालय में लूट की घटना पर चिंता व्यक्त करते कहा कि जिस तरह लुटेरे 13 लाख लूट कर फरार हो जाते हैं।इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है और प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हमेशा मौनी बाबा का रूप धारणा कर लेते हैं। जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी नहीं किया जाता है। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। कांग्रेस की सरकार केवल सत्ता आनंद में व्यस्त है। प्रदेश के गृह मंत्री को तत्काल प्रदेश के हालात की समीक्षा करनी चाहिए।...
*अलग राजनैतिक दलों के सरकार में म.प्र.- छ.ग. के बीच आपसी खुन्नस और सहमति के दुष्चक्र में फंस गया पेंशनरों का महंगाई राहत : दोनों राज्यों के लगभग 6 लाख पेन्शनर परेशान*
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

*अलग राजनैतिक दलों के सरकार में म.प्र.- छ.ग. के बीच आपसी खुन्नस और सहमति के दुष्चक्र में फंस गया पेंशनरों का महंगाई राहत : दोनों राज्यों के लगभग 6 लाख पेन्शनर परेशान*

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच आपसी सहमति के दुष्चक्र में फंस गया है  पेंशनरों का महंगाई राहत और मध्यप्रदेश में भाजपा - छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के अलग अलग दलों के बीच आपसी खुन्नस में उलझ गया है मामला और खामियाजा दोनों राज्यों के लगभग 6 लाख पेन्शनर भुगत रहे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 1लाख पेन्शनर शामिल है।उक्त आरोप भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कही है। *उन्होंने आगे बताया है कि मध्यप्रदेश सरकार राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 तथा 6वीं अनुसूची में दिए गए उपबन्धों की गलत व्याख्या कर दोनों राज्य की सरकारें पेंशनरों के साथ पिछले 21 सालों से  छलावा करती आ रही हैं, राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारों को अपने - अपने पेंशनरों को पेंशन देने के लिए 6वीं...