Sunday, December 10

Day: November 20, 2022

खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए नामांकन 28 नवम्बर तक*

  रायपुर, 20 नवम्बर 2022/ लोक प्रशासन में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु प्रधानमंत्री अवार्ड 2022 के लिए सभी जिलों का नामांकन 28 नवम्बर तक किया जा सकता है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों, संभागायुक्तों, विभागाध्यक्षों एवं राजस्व मंडल को पत्र भेजकर नामांकन जमा करने कहा गया है। प्रधानमंत्री अवार्ड के अंतर्गत सिविल सेवकों द्वारा ‘हर घर जल योजना‘ के तहत स्वच्छ जल को बढ़ावा देने, ‘हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर‘ के जरिए स्वस्थ भारत, ‘समग्र शिक्षा योजना‘ के तहत शिक्षा में अवसरों की समानता और आकांक्षी जिलों के समग्र विकास और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के संबंध में नामांकन वेब पोर्टल www.pmawards.gov.in पर निर्धारित तिथि तक दर्ज कराया जा सकता है।...
गोधन न्याय योजना: हितग्राहियों को 56वीं किश्त के रूप में 7 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

गोधन न्याय योजना: हितग्राहियों को 56वीं किश्त के रूप में 7 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण

*गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती: मुख्यमंत्री श्री बघेल* *गोधन न्याय योजना: हितग्राहियों को 56वीं किश्त के रूप में 7 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण* *मुख्यमंत्री ने किसानों से पैरादान के लिए की अपील* *अब तक 4 हजार से अधिक गौठान पूरी तरह से स्वावलंबी बन स्वयं की राशि से खरीद रहे गोबर* *गोधन न्याय योजना की सफलता से देश के अन्य राज्य भी हो रहे प्रभावित* रायपुर, 20 नवम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को 56वीं किश्त के रूप में हितग्राहियों को ऑनलाइन कुल 7 करोड़ 14 लाख रूपए की राशि का अंतरण किया। इसमें गोबर विक्रेताओं को 4.55 करोड़ रूपए, गौठान समितियों को 1.17 करोड़ रूपए तथा स्व-सहायता समूहों को 1.42 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघ...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सतनामी समाज बिल्हा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सतनामी समाज बिल्हा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

  रायपुर 20 नवंबर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सतनामी समाज बिल्हा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं से क्षेत्र में हो रही प्रगति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को 18 दिसंबर को होने वाली बाबा गुरु घासीदास जयंती पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर जिला मंडी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शुक्ला, सतनामी समाज बिल्हा के अध्यक्ष श्री अशोक पाटले तथा यदुनंदन नगर सतनामी समाज के अध्यक्ष श्री दिनेश लहरे के अलावा श्री विनोद दिवाकर, श्री भैरों प्रसाद चतुर्वेदी, श्री राकेश पाटले, श्री भानु दिवाकर स...
सामाजिक समरसता के साथ पेसा एक्ट लागू हुआ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने धार के कुक्षी में ‘पेसा जागरूकता सम्मेलन’ को किया संबोधित
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

सामाजिक समरसता के साथ पेसा एक्ट लागू हुआ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने धार के कुक्षी में ‘पेसा जागरूकता सम्मेलन’ को किया संबोधित

सामाजिक समरसता के साथ पेसा एक्ट लागू हुआ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने धार के कुक्षी में ‘पेसा जागरूकता सम्मेलन’ को किया संबोधित मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने किया गौरव यात्रा को रवाना 4 दिसंबर को पेसा पर एक बड़ी सभा इंदौर में होगी धार। भारतीय जनता पार्टी जनजातीय हितों के लिए प्रतिबद्ध है। जनजातीय भाई-बहनों के हित में प्रदेश में पेसा एक्ट लागू कर दिया गया है। यह ऐक्ट किसी गैर जनजातीय के खिलाफ नहीं है, यह जनजातीय भाई-बहनों को और मजबूत करने के लिए है। यह एक्ट सामाजिक समरसता के साथ लागू हुआ है। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को धार जिले के कुक्षी में आयोजित ’पेसा जागरुकता सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा व पार्टी के प्रदेश संगठन...
कवर्धा को अशांत करने की साजिश कांग्रेस कार्यालय में अटैक का प्रयास- कांग्रेस
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

कवर्धा को अशांत करने की साजिश कांग्रेस कार्यालय में अटैक का प्रयास- कांग्रेस

कवर्धा को अशांत करने की साजिश - कांग्रेस गिट्टी हटाने के विवाद को भाजपा ने सांप्रदायिक घटना का रूप दे दिया नगर बंद करा रहे भाजपा, विहिप कार्यकर्ताओं के कांग्रेस भवन में घुसने की कोशिश पर भड़की कांग्रेस, कड़ी आलोचना की कवर्धा/कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर कवर्धा को अशांत करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे विकास के कारण भाजपा मुद्दा विहीन है इसलिए जगह-जगह सांप्रदायिक माहौल फैलाने का प्रयास कर रही है। कवर्धा व कबीरधाम जिले में भाजपा की राजनैतिक जमीन खिसक चुकी है इस कारण भाजपा बौखलायी हुई है तथा सांप्रदायिकता फैलाकर हिंसा फैलाने में लगी है। यहॉ की जनता सारी चीजों को देख रही है इसलिए भाजपा के षड़यंत्र सफल नहीं होंगे। कांग्रेस ने यह आरोप आज यहॉ एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर लगाया। प्रेस कांफ्रेस में पार्टी के सभी प्...
अडानी ग्रुप के कॉर्पोरेट ब्रांड कस्टोडियन बने अमन सिंह मुख्यालय में बैठेंगे
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

अडानी ग्रुप के कॉर्पोरेट ब्रांड कस्टोडियन बने अमन सिंह मुख्यालय में बैठेंगे

रायपुर । पूर्व आईआरएस अधिकारी अमन सिंह को अडानी समूह में कॉर्पोरेट ब्रांड संरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कई नीतियों और विकास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारतीय राजस्व सेवा के वर्ष-95 बैच के अमन सिंह छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह की सरकार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव थे। वह वित्त और योजना के विशेषज्ञ हैं। वह अधिकारी हैं। बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ काम करने के लिए उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। उसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें संविदा नियुक्ति दी थी। छत्तीसगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के विकास और नीति पर गहरा प्रभाव डाला। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के चले जाने के बाद अमन सिंह दिल्ली चले गए और उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम किया। वह रतन इंडिया पावर के बोर्ड के वरिष्ठ सलाहकार थे। वे रतन इंडिया पावर ...
जाली नोट खपाने वाले 2 गिरफ्तार 500-200 के नोट बरामद
कोंडागांव, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

जाली नोट खपाने वाले 2 गिरफ्तार 500-200 के नोट बरामद

कोंडागांव । जिले में लगातार जाली नोट मिलने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जाली नोट गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोंडागांव पुलिस ने ओडिशा और कांकेर से पकड़ा है। दोनों के कब्जे से 500 रुपए का 13, 200 रुपए का एक नकली नोट, 3 मोबाइल और एक बाइक जब्त की गई है। दरअसल 500 रुपए के जाली नोट मिलने पर थाना इरागांव में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। न्यायालय के आदेश पर आरोपी असगर अली निवासी ओडिशा एवं नब्बू खान निवासी कांकेर को जेल भेजा गया। प्रार्थी रोहित कुमार कौषिक पिता सुखनंदन कौशिक ने थाना धनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि दीपावली के समय ग्राम बिंझे स्थित उसके फनीर्चर दुकान में 500 के 2 नोट नकली जैसा मिला तब वो गांव में अन्य लोगों से चर्चा किया। गांव के अनिल आंचले के किराना दुकान में 500 के 2 नोट नकली जैस...
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

क्रिसमस,बड़े दिन के जुलूस को लेकर बैठक आज

रायपुर। राजधानी में बड़े दिन की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी क्रिसमस जुलूस 18 दिसंबर को निकलेगा। इसमें सभी डिनामिनेशन के मसीही प्रदेशभर से शामिल होंगे। जुलूस के संयोजक जॉन राजेश पॉल ने बताया कि जुलूस की तैयारियों को लेकर प्रारंभिक बैठक रविवार को शाम पांच बजे सेंट पॉल्स कैथेड्रल के जूनियर चर्च में रखी गई है। इसमें मसीहीजनों से सुझाव व आइडिया लिए जाएंगे। बैठक में सभी पादरीगण, फादगगण, सिस्टर्स, चर्चों के सचिव व कोषाध्यक्ष, कमेटी के सदस्यों, चर्चों व मसीही संगठनों व संस्था प्रमुखों तथा मसीहिजनो को आमंत्रित किया गया है।...
एच.आई.व्ही. पीड़ित मरीजों को मिल रही निःशुल्क दवा और अन्त्योदय अन्नयोजना का लाभ
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर, हेल्थ & लाइफ-स्टाइल

एच.आई.व्ही. पीड़ित मरीजों को मिल रही निःशुल्क दवा और अन्त्योदय अन्नयोजना का लाभ

  *एड्स पीड़ित लोगों का राज्य स्तरीय जीपा कन्वेंशन कार्यक्रम संपन्न रायपुर, 19 नवंबर 2022/ संचालक स्वास्थ्य सेवायें श्री भीम सिंह की अध्यक्षता में जीपा कन्वेंशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। एचआई. व्ही. के साथ जी रहे लोग (पी.एल.एच.ए.) समाज में समानता के अधिकार के साथ जीवन व्यतित कर सकें, उनके साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव को खत्म किया जा सके इस उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजन किया गया, ताकि ऐसे पीड़ित लोग एक नागरिक के रूप में मौलिक अधिकार जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य सूरक्षा, आवागमन जैसे मूलभूत आवश्यकताओं का उपयोग करने में सक्षम हो सकें। उक्त कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त परियोजना संचालक, डॉ. खेमराज सोनवानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, परिवहन विभाग, खाद्य विभाग के प्रतिनिधि एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारी उपस्थित थे। संचालक श्री सिंह कार्यक्रम...