Friday, April 19

Day: November 24, 2022

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया भानुप्रतापपुर दौरा
कांकेर, कोंडागांव, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया भानुप्रतापपुर दौरा

    *कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुखमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया संबोधन, भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में की मतदान की अपील* भानुप्रतापपुर: आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भानुप्रतापुर पहुंचकर आगामी उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया एवं चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के झूठे वादों एवं खोखले कार्यों को भी याद दिलाया। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के मामले और उसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अनेकों कांग्रेसी नेताओं की संलिप्तता ने स्वयं ही विपक्ष को सरकार को घेरने के ढेरों मौके दे दिए हैं ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा के 15 साल के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस समय पलायन और भुखमरी की स्थिति थी उस समय...
पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की बात कहने वाली कांग्रेस सरकार आज 4 साल बाद भी न तो कानून बना लागू कर सकी और न ही सुरक्षा दे पाई -कोमल हुपेंडी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की बात कहने वाली कांग्रेस सरकार आज 4 साल बाद भी न तो कानून बना लागू कर सकी और न ही सुरक्षा दे पाई -कोमल हुपेंडी

    *प्रदेश में महिला सुरक्षा और पत्रकार सुरक्षा के साथ खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं - उत्तम जायसवाल* *महिला पत्रकार ममता लांजेवार की जान को खतरा,सुरक्षा की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने निंदा कर पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की - आप* आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, कोमल हुपेंडी ने आज रोष भरे शब्दों में कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की बात कहने वाली भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार आज 4 साल बाद भी न तो कानून बना लागू कर सकी और न ही सुरक्षा दे पाई । ये बहुत ही दुखद है पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर लगातार खिलवाड़ हो रहा है और असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे है। ताजा उदाहरण है देवपुरी स्थित हिमालयन हाइट्स सोसाइटी जहां सार्वजनिक उपयोग की ज़मीन पर क़ब्ज़ा किए जाने का विरोध करने वाली महिला पत्रकार ममता लांजेवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले को लेकर रायपु...
जीवन जीने की कला सिखाता है हिन्दू  धर्मः स्वामी शिवरूपा नंद महाराज
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

जीवन जीने की कला सिखाता है हिन्दू  धर्मः स्वामी शिवरूपा नंद महाराज

त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर में अमावस्या पूजा एवं धर्म आस्था सम्मेलन सम्पन्न रायपुर। भारत सेवाश्रम संघ वैदिक धर्म एवं संस्कृति पर आधारित धर्मार्थ देश प्रेमी सेवा संस्थान है जिसका उद्देश्य देश में हिन्दू धर्म का प्रचार-प्रसार एवं हिन्दुओं को अपने धर्म व संस्कृति के प्रति जागरुक करना है। सनातन हिन्दू धर्म जीवन जीने की कला सिखाता है। यह धर्म हमें ईश्वर में आस्था, परोपकार, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा जैसे संस्कार प्रदान करता है। हमें हिन्दू धर्म की रक्षा करनी चाहिए और गर्व करना चाहिए। यह बातें भारत सेवाश्रम संघ के सचिव स्वामी शिवरूपानंद जी महाराज ने रायपुर  के डॉ. राजेंद्र नगर स्थित त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर प्रागंण में अमावस्या पूजा के अवसर पर आयोजित धर्म आस्था सम्मेलन एवं शस्त्र आरती पूजा के अवसर पर कहीं। त्रिलोकी मां कालीबाड़़ी समिति के सचिव श्री विवेक बर्धन ने बताया कि डॉ. राजेंद्र नगर ...
युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण दिया जाएगा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, महासमुंद, रायपुर

युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण दिया जाएगा

महासमुंद 24 नवम्बर 2022/ युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) अंतर्गत महासमुंद जिले में वर्ष 2022-23 के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा  ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत युवाओं को उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के लिए वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से क्रमशः विनिर्माण के लिए अधिकतम 50 लाख रुपए तक एवं सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 20 लाख रुपए तक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत वर्गवार शहरी क्षेत्रों में 15 से 25 प्रतिशत तक एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 25 से 35 प्रतिशत तक मार्जिन मनी अनुदान शासन द्वारा दी जाती है। उन्होंने बताया कि आवेदक की उम्र 18 वर्ष से कम न हो एवं 8 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं बैंक वित्तीय संस्थान का चूककर्ता न हो तथा भारत शासन या ...
कंडम सामग्रियों की नीलामी 12 दिसम्बर को
छत्तीसगढ़ प्रदेश, महासमुंद, रायपुर

कंडम सामग्रियों की नीलामी 12 दिसम्बर को

महासमुंद 24 नवंबर 2022/ कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन की सरकारी निष्प्रयोज (कंडम) सामग्रियों की 12 दिसम्बर 2022 को प्रातः 11ः00 बजे नीलामी की जाएगी। नीलामी कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना महासमुंद में होगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि से एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर नीलामी की जाने वाली सामग्री का अवलोकन कर सकते हैं। खरीददार को बोली लगाने के पूर्व एक हजार रुपए नगद प्रतिभूति राशि कार्यालय में जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।...
धान के साथ-साथ अच्छे किस्म का मक्के की खरीदी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, महासमुंद, रायपुर

धान के साथ-साथ अच्छे किस्म का मक्के की खरीदी

उपार्जन दर 1962 रुपए प्रति क्विंटल महासमुंद 24 नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार खरीफ वर्ष 2022-23 में धान के साथ-साथ अच्छे किस्म का मक्का भी समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन द्वारा खरीदी की जाएगी। मक्का उपार्जन की दर 1962 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। जिला प्रबंधक ने बताया कि मक्का खरीदी के लिए 10 क्विंटल प्रति एकड़ के मापदण्ड को लागू किया गया है। मक्का बेचने के लिए किसान संबंधित समितियों से टोकन ले सकते हैं। बारदाने की व्यवस्था मार्कफेड द्वारा की जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के साथ-साथ मक्के की खरीदी 28 फरवरी 2023 तक होगी। खरीदी सोमवार से शुक्रवार तक शासकीय अवकाश को छोड़कर की जाएगी।...
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शासकीय हाई स्कूल राम्हेपुर कला के 37 बालिकाओ को निःशुल्क सायकल वितरण किया
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शासकीय हाई स्कूल राम्हेपुर कला के 37 बालिकाओ को निःशुल्क सायकल वितरण किया

समाज व बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है-मंत्री श्री अकबर कवर्धा, 23 नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान शासकीय हाई स्कूल राम्हेपुर कला के 37 पात्र बालिकाओ को सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बात की उनके शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी ली। साइकिल पाकर छात्राओं के चहरे खिल उठे। निःशुल्क सरस्वती साइकिल मिलने से अपनी खुशी का जाहिर करते हुए बालिकाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं वन मंत्री श्री अकबर एवं शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिए हैं। केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना से मिलने वाली साइकिल से छात्राओं को काफी फाय...
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

किसानों को 2640 रुपए क्विंटल से अधिक कीमत में हो रहा धान का भुगतान-मंत्री   अकबर

सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष समिति में सुचारू रूप से धान खरीदी करा रहे हैं और किसानों को पूरा सहयोग कर रहे है केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ग्राम हरिनछपरा और मिनमिनिया मैदान मे सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभाकानाएं दी कवर्धा, 24 नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज जिले के ग्राम हरिनछपरा और मिनमिनिया मैदान में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर आज ग्राम हरिनछपरा में श्री पेखनदास पात्रे और मिनमिनिया मैदान श्री लालाराम पटेल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने सभी नवनियुक्त अध्यक्ष को पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभाकानाए...
विधायक होने के नाते कबीरधाम जिले का समुचित विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल – केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

विधायक होने के नाते कबीरधाम जिले का समुचित विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल – केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर

कैबिनेट मंत्री ने दो नवीन धान उपार्जन केन्द्र शुभारंभ और सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया कवर्धा, 24 नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि एक विधायक होने नाते कबीरधाम जिले का समुचित विकास करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होने कहा कि समूचित विकास चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण क्षेत्र का हो, या जिले के बरसो पुरानी मांग हो, उन सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का इमानदारी से प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि राज्य में भूपेश सरकार बनने के बाद जिले में 90 धान खरीदी केन्द्र को बढ़ाकर 106 किया गया है। किसानों की हित में बैकिंग सुविधाओं को विस्तार करने हुए  जिला सहकारी बैंक की 3 नवीन शाखा का शुभारंभ भी किया गया है, इससे रेंगाखार जंगल, तरेगांव जंगल सहित रब...
नगर चौपाटी एवं राजेन्द्र पार्क का होगा कायाकल्प, फिर से शुरू होगा टॉय बोट, ओपन थिएटर का होगा अपग्रेडेशन
Uncategorized, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

नगर चौपाटी एवं राजेन्द्र पार्क का होगा कायाकल्प, फिर से शुरू होगा टॉय बोट, ओपन थिएटर का होगा अपग्रेडेशन

-राजेन्द्र पार्क में बनेगा फूड और चाइल्ड प्ले जोन, कलेक्टर ने प्लांटेशन व फाउंटेन को अपग्रेड कर नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश दुर्ग 24 नवंबर 2022/ कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज नगर चौपाटी, राजेन्द्र पार्क, वाई शेप ब्रिज एवं बोरसी मार्केट का निरीक्षण किया। सबसे पहले नगर चौपाटी का निरीक्षण किया। नगर चौपाटी का होगा कायाकल्प- कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने नगर चौपाटी का निरीक्षण कर नगर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों, आमजनों और चौपाटी के दुकान संचालकों से चौपाटी के अपग्रेडेशन के विषय में चर्चा की। उन्होंने निगम अधिकारियों को ऑर्किटेक्ट से बात कर चौपाटी के अपग्रेडेशन हेतु प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाटी की सुंदरता बढ़ाने के लिए ओपन एयर थियेटर का अपग्रेडेशन कर व्यवस्थित लॉन का निर्माण करने, पार्क में सुरक्षा व्यवस्था दुरू...