Tuesday, April 16

Day: November 26, 2022

कांग्रेस सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग ले रहे हैं पार्टी की सदस्यता-अकबर
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

कांग्रेस सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग ले रहे हैं पार्टी की सदस्यता-अकबर

कांग्रेस सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग ले रहे हैं पार्टी की सदस्यता-अकबर कांग्रेस परिवार में ग्रामीणजन हुए शामिल, कैबिनेट मंत्री ने गमछा पहनाकर किया स्वागत कवर्धा। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर बोड़ला विकासखंड के अलग-अलग ग्रामों के दो दर्जन निवासियों ने कवर्धा के विधायक व प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। मंत्री अकबर ने इन लोगों को तिरंगा गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। मंत्री मोहम्मद अकबर के राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों के नाम इसप्रकार है:- ग्राम भोंदा से सावंत राम पटेल, रामलाल पटेल, चिन्ताराम पटेल, रूपकिशोर, तुलस पटेल, मंगलू पटेल, तिजऊ पटेल, ग्राम खुरमुंदा से इंदलसिंग, कृपाराम धुर्वे, कृपालसिंग, नारायण, काशीराम, लखन निषाद, शिवचरण निषाद, हीरादास, ग्राम मोतिमपुर से सुशील प...
क्रिसमस समारोह की शुरुआत आज से o आगमन का पहला रविवार
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, धर्म कर्म

क्रिसमस समारोह की शुरुआत आज से o आगमन का पहला रविवार

क्रिसमस समारोह की शुरुआत आज से o आगमन का पहला रविवार रायपुर। राजधानी रायपुर में क्रिसमस की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। बड़े दिन के पर्व की शुरुआत रविवार से हो रही है। 27 नवंबर को आगमन का पहला रविवार मनाया जायेगा। इसके साथ ही समूचे विश्व में क्रिसमस की शुरुआत हो जायेगी। 27 नवंबर को सेंट जोसफ कैथेड्रल में केरोल सिंगिंग व डांस कंपीटिशन होगा। इसके बाद यह प्रतियोगिताएं चर्च, डीनरी, डायसिस से लेकर नेशनल स्तर तक होंगी। 18 दिसंबर को क्रिसमस महारैली निकालने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मसीही समाज की बैठक हुई। बैठक में इस साल रैली के थीम, रूट, परिवहन प्रबंधन, रायपुर के बाहर से आने वाले मसीहीजनों के प्रबंधन, झांकियों आदि को लेकर विचार -विमर्श किया गया। रैली में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। रैली के संयोजक जॉन राजेश पॉल हैं। छत्तीसगढ़ डायसिस के उपाध्यक्ष पादरी अजय मार्...
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

लेम्पस ईरागांव एवं तोड़ासी धान केन्द्रो में किसान भाई धान बेचने लेम्पस में पहुँचने की रफतार तेज हुआ है।

केशकाल - केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2022 को किसान भाईयों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूवात 1 नवम्बर 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक निर्धारित किया गया है। किन्तु जिले के प्रायः सभी धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी गई धान उठाव धीमी गति होने के चलते दिनो दिन क्षेत्र के सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान उठाव नहीं होने के चलते जाम की स्थिमि बनी हई है। साथ में खरीदा गया सैकड़ों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पडे़ हुये है। क्षेत्र के किसान भाई सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अुनसार लेम्पस प्रबंधकों द्वारा अपने पाँच सूत्रीय मांगो में प्रमुख रूप से धान खरीदी केन्द्र में खरीदा गया धान मिलरो द्वारा जल्दी उठाने की मांग करते हुए आंदोलन किया था। किन्तु इनके आंदोलन को राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा जिला कोण्डागांव प्रभारी को आंदोलन कारियों से वार्तालाप करके आंदोलन को समाप्त करने की जिम्मेदारी दिया गया था। ...
कृषि और आजीविका मूलक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें बैंकर्स –  कलेक्टर महोबे 
कवर्धा, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

कृषि और आजीविका मूलक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें बैंकर्स –  कलेक्टर महोबे 

बैकों में समन्वय बनाकर लंबित प्रकरणों का निराकरण करने कहा कलेक्टर ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की ली बैठक कवर्धा 26 नवंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की तिमाही बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। कलेक्टर श्री महोबे ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और लक्ष्य के अनुरूप कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि कवर्धा जिला कृषि प्रधान जिला है। यहां किसानों को कृषि के लिए अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराना चाहिए। धान के अलावा कोदो, कुटकी, गन्ना जैसे अनेक फसल का उत्पादन किसानों द्वारा किया जाता है। शासन द्वारा इन फसलों का समर्थन मूल्य में खरीदी की जाती ह...
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

कुलपति डॉ. चंदेल ने दिलायी संविधान पालन की शपथ रायपुर, 26 नवम्बर 2022। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय मंे आज संविधान दिवस मनाया गया। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान हेतु उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कुलपति डॉ. चंदेल ने इस अवसर पर कहा कि 26 नवम्बर 1949 को देश की संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया। तथा 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा जहां हमें अनेक अधिकार प्रदान किये गए हैं वहीं हमें विभिन्न कर्तव्य तथा उत्तरदायित्व भी दिये हैं। हमें ...
निक्षय मित्र भी हैं टीबी ग्रस्त लोगों के सच्चे मददगार
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग, स्वास्थ-ज्योतिष

निक्षय मित्र भी हैं टीबी ग्रस्त लोगों के सच्चे मददगार

० खुर्सीपार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बताया बीमारी से बचाव के उपाय दुर्ग। छत्तीसगढ़ को साल-2023 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य लेकर शुरू किए गए प्रयासों के अंतर्गत जिले के खुर्सीपार (भिलाई) में राज्य स्वास्थ्य केंद्र संस्थान रायपुर के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ के मध्य टीबी (क्षय) रोग क्या है, यह कैसे होता है, लक्षण, उपाय और कार्य के दौरान कार्यक्षेत्र में मितानिन व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के सामने आने वाली चुनौती जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा विशेषकर युवाओं से नशापान न करने की अपील की गई। टीबी रोग पर नियंत्रण तथा इससे बचाव के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम के मार्गदर्शन और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला के नेतृत्व में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार स्व.   राजकुमार केसवानी की जयंती पर पौध-रोपण किया
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार स्व.   राजकुमार केसवानी की जयंती पर पौध-रोपण किया

भोपाल : शनिवार, नवम्बर 26, 2022, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध पत्रकार तथा लेखक स्व. श्री राजकुमार केसवानी की जयंती पर उनके परिवारजन तथा परिचितों के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में पौध-रोपण किया। स्वदेश टी.वी.न्यूज चैनल की सुश्री सांध्वी मिश्रा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जंगल जलेबी (विलायती ईमली), टिकोमा और सारिका इंडिका के पौधे रोपे। पौध-रोपण में श्री रौनक केसवानी, सुश्री सुनीता केसवानी, सुश्री जिज्ञासा गायकवाड़ और श्री मनीष समंदर शामिल हुए। श्री कुलभूषण सक्सेना, श्री सुधीर सक्सेना, सुश्री संध्या सक्सेना, सुश्री पूर्वा सक्सेना, श्री मयंक और श्री सुजीत सक्सेना ने भी पौध-रोपण किया।...
मध्यप्रदेश में भी लगाएंगे बहुआयामी कृषि प्रदर्शनी, लागू करेंगे नवाचार – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, देश-विदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में भी लगाएंगे बहुआयामी कृषि प्रदर्शनी, लागू करेंगे नवाचार – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागपुर में किया एग्रो विजन का शुभारंभ म.प्र. में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कृषि क्षेत्र के विकास में दिया विशेष ध्यान – केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी मध्यप्रदेश की कृषि विकास दर में निरंतर हुई वृद्धि अन्न प्रदाता के साथ ऊर्जा प्रदाता भी बन रहा है किसान भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 26, 2022, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए मध्यप्रदेश में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। गेहूँ उत्पादन में देश में अव्वल रहते हुए मध्यप्रदेश में किसानों को सभी तरह के उत्पादन का पूरा लाभ देने का कार्य किया। प्रदेश की कृषि विकास दर देश में सर्वाधिक है। इसके बावजूद अन्य प्रदेशों में किसानों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश में भी उन्हें लागू करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस सिलसिले...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. गौर की जयंती पर नमन किया
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. गौर की जयंती पर नमन किया

भोपाल : शनिवार, नवम्बर 26, 2022, 13:26 IST मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ. हरिसिंह गौर, सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक, शिक्षाशास्त्री, ख्याति प्राप्त विधिवेत्ता, न्यायविद्, समाज-सुधारक, साहित्यकार, महान दानी और देशभक्त थे। वे 20वीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मनीषियों में से थे। डॉ. गौर दिल्ली विश्वविद्यालय और नागपुर विश्वविद्यालय के उप कुलपति रहे। भारतीय संविधान सभा के उप सभापति, साइमन कमीशन के सदस्य तथा रायल सोसायटी फॉर लिटरेचर के फेलो भी रहे। डॉ. गौर ने 18 जुलाई 1946 को सागर विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। वे अपने जीवन के अंतिम समय तक विश्वविद्यालय के विकास और उसे सहेजने के प्रति संकल्पित रहे। उनका स्वप्न था कि सागर विश्वविद्यालय, केम्ब्रिज ...
भ्रष्टाचार कोढ़ है, इसे पूरी तरह समाप्त करना जरूरी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, देश-विदेश, भोपाल, मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार कोढ़ है, इसे पूरी तरह समाप्त करना जरूरी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सुशासन के लिए जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें जिले के प्रभारी मंत्री प्रति माह जिले में संचालित योजनाओं, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की करें समीक्षा बाँस उत्पादों को देवास जिले की पहचान बनाया जाये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण तथा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में देवास जिले की प्रगति को सराहा मुख्यमंत्री ने मॉर्निंग मीटिंग में की देवास जिले की समीक्षा भोपाल : शनिवार, नवम्बर 26, 2022, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भ्रष्टाचार कोढ़ है, इसे पूरी तरह समाप्त करना है। भ्रष्टाचार पर राज्य सरकार की जीरो टोलरेंस की नीति है। जन-कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, थानों में एफ.आई.आर. लिखे जाने और आपराधिक प्रकरणों पर कार्यवाही के मामलों में भ्रष्टाचार की प्रत्येक शिकायत या सूचना पर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ तत्का...